Friday, October 30, 2026

*सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम* *सरयू प्रसाद स्टेडियम में शाम 4 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम, मितानिनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश*

 

*सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम*

*सरयू प्रसाद स्टेडियम में शाम 4 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम, मितानिनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश*

बालोद, 13 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम सरयू प्रसाद स्टेडियम, गंजपारा, बालोद में शाम 4 बजे से प्रस्तावित है।

कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी मितानिनों की सहभागिता सुनिश्चित की गई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बालोद द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने अधीनस्थ मितानिनों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित करने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने कहा गया है।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

जिले में अभियान की गतिविधियों में स्वास्थ्य, जनकल्याण और जनभागीदारी से जुड़े मैदानी अमले की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। मितानिनों की भागीदारी से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

 

 

Previous article
Next article
*जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं और उनके माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं : मुख्यमंत्री श्री साय* *गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर हर बच्चे तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री* *जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 81 सेवानिवृत्त शिक्षक और 42 मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित* *मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा शहर में गौरव पथ निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए और ग्राम तिवरिया में नवीन विद्युत सब-स्टेशन निर्माण की घोषणा की*
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!