Tuesday, November 3, 2026

मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम की पहल रंग लाई, अनेक ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को मिली बड़ी स्वीकृति मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए प्रस्तावों पर शासन की मुहर, जल्द धरातल पर उतरेंगे विकास कार्य; ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की जगी उम्मीद

मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम की पहल रंग लाई, अनेक ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को मिली बड़ी स्वीकृति

मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए प्रस्तावों पर शासन की मुहर, जल्द धरातल पर उतरेंगे विकास कार्य; ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की जगी उम्मीद

डौंडीलोहारा। मुख्यमंत्री जी के नगर आगमन के अवसर पर क्षेत्र के विकास को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम द्वारा किए गए प्रयास अब सार्थक होते नजर आ रहे हैं। उनके मार्गदर्शन एवं सक्रिय पहल से क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों को शासन स्तर से बड़ी स्वीकृति प्राप्त हुई है।

इन कार्यों को लेकर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष पत्र के माध्यम से क्षेत्र की आवश्यकताओं और ग्रामीणों की मांगों को रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे। इन प्रस्तावों पर शासन द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई है।

विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आवश्यक निर्माण कार्यों की मांग की जा रही थी। अब इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद बढ़ गई है। स्वीकृत कार्यों के प्रारंभ होने से गांवों में विकास की गति तेज होगी और स्थानीय नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीण अंचलों की जरूरतों को प्रमुखता से रखा था। उनका प्रयास रहा कि विकास योजनाओं का लाभ केवल नगरीय क्षेत्रों तक सीमित न रहकर ग्राम पंचायतों तक भी पहुंचे और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े।

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों में जल्द ही निर्माण एवं विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इन कार्यों से ग्रामीण अधोसंरचना मजबूत होगी तथा क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं विकसित होंगी।

इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार जताया है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के प्रयासों की भी सराहना की जा रही है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि स्वीकृत विकास कार्य शीघ्र ही धरातल पर दिखाई देंगे और डौंडीलोहारा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री के समक्ष स्थानीय जरूरतों को प्रमुखता से उठाने और शासन स्तर पर स्वीकृति दिलाने की यह पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!