Thursday, October 29, 2026

बिना अनुमति मेडिकल कैंप की तैयारी, 4 लोगों पर कार्रवाई; ₹7.18 लाख की दवाइयां व सामग्री जब्त

 

बिना अनुमति मेडिकल कैंप की तैयारी, 4 लोगों पर कार्रवाई; ₹7.18 लाख की दवाइयां व सामग्री जब्त

बालोद :- ग्राम कोरगुड़ा में बिना वैध शासकीय अनुमति मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी कर रहे चार व्यक्तियों के खिलाफ बालोद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से वाहन सहित RETROS कंपनी की बड़ी मात्रा में दवाइयां, हेल्थ एवं सप्लीमेंट्री प्रोडक्ट तथा मेडिकल कैंप में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री जब्त की है।

जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹7,18,597 बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को थाना बालोद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत भवन कोरगुड़ा में चार व्यक्ति वाहन क्रमांक CG 07 AQ 7352 से पहुंचकर मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां चारों व्यक्ति बड़ी मात्रा में दवाइयों एवं हेल्थ प्रोडक्ट के साथ मिले।
पूछताछ के दौरान मेडिकल कैंप लगाने संबंधी शासकीय अनुमति एवं वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन मौके पर कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस ने चारों व्यक्तियों को वाहन एवं सामग्री सहित थाना लाकर पंचनामा तैयार कर जब्ती की कार्रवाई की।
इन चार व्यक्तियों पर हुई कार्रवाई
राजेश कुमार कोठारी (40), निवासी हरंडडा, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
टी. वेंकटेश राव (47), निवासी हुडको भिलाई, जिला दुर्ग
सुरेन्द्र पटेल (29), निवासी सिंगारपुर, जिला कबीरधाम
मोहित कुमार रक्सेल (38), निवासी करगाडीह, उतई, जिला दुर्ग
दवाइयों और हेल्थ प्रोडक्ट की लंबी सूची जब्त

पुलिस ने Memory Granue, Lady Care Tablet, Uric Acid Control Capsule, RETROS Renzova Capsule, Kidney Care Tablet, Piles Care Tablet, Men’s Charge Capsule, Thyroid Care, Flax Seed Softgel, Bone Health Care Tablet, Multivitamin Tablet, Ortho Care, Women’s Healthcare, Liver Care, Omega Capsule, Easy Slim 3 in 1 Powder, Heart CRE Powder, Detox Power Juice, Amrit Boost Juice, Castro Gen Syrup, Diabo Care Tablet, BP-Care Tablet, AYUR Nutri More Energy Booster Powder सहित कई अन्य उत्पाद जब्त किए।
इसके अलावा Ortho Gen Relax Pain Relief Oil, Fat Cleaner, B-Safe Syrup Blood Purifier, Nili Bringadi Thail, CMD, EZY Leaf Green Tea, Suvarna Prashan और A Blend of Herbs सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

मौके से वाहन, वायर, बिजली बोर्ड, पुराना Canon प्रिंटर, लैपटॉप, Quantum Resonance Magnetic Analyzer मशीन और वेट मशीन भी जब्त किए गए हैं।
धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई
बालोद पुलिस के अनुसार, मामले में धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए करीब ₹7,18,597 की सामग्री जब्त की गई है। संबंधित वैधानिक अनुमति एवं दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
बालोद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मेडिकल कैंप, उपचार या दवाई वितरण के नाम पर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा गतिविधि संचालित किए जाने पर उसकी वैधता और संबंधित विभाग की अनुमति की जानकारी जरूर लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
बालोद पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!