Wednesday, September 2, 2026

जन्मदिन पर कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने चुनी इंसानियत की राह, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद अपनों जैसा दुलार पाकर खिले बुजुर्गों के चेहरे, कलेक्टर ने फल-मिठाई के साथ पौधे भेंट कर मनाया जन्मदिन

 जन्मदिन पर कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने चुनी इंसानियत की राह, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
अपनों जैसा दुलार पाकर खिले बुजुर्गों के चेहरे, कलेक्टर ने फल-मिठाई के साथ पौधे भेंट कर मनाया जन्मदिन

बालोद, :– जन्मदिन का अवसर अक्सर खुशियां मनाने और अपनों के साथ समय बिताने का होता है, लेकिन बालोद जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अपने जन्मदिन को सेवा, संवेदना और आत्मीयता से जोड़कर एक अनुकरणीय मिसाल पेश की।

उन्होंने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर आदमाबाद स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बुजुर्गों का हालचाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य, खान-पान और वृद्धाश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को फल, मिठाई एवं आवश्यक सामग्री भेंट की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश देते हुए पौधे भी उपहार स्वरूप प्रदान किए।
इस दौरान कलेक्टर ने बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को जाना।

अपनों जैसा स्नेह और दुलार पाकर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के चेहरे भी मुस्कान से खिल उठे। जन्मदिन के अवसर पर कलेक्टर का यह संवेदनशील पहल वहां मौजूद लोगों के लिए भावुक और यादगार पल बन गया।

श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा का यह अंदाज बताता है कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ मानवीय संवेदनाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। अपने जन्मदिन को बुजुर्गों के बीच पहुंचकर मनाकर उन्होंने सेवा और संवेदना को उत्सव का रूप दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!