Sunday, June 21, 2026

*राजहारा माइंस क्षेत्र में आस्था से खिलवाड़, राजा राव देव स्थल पर वेस्ट मटेरियल डंप करने का विरोध*

 

*राजहारा माइंस क्षेत्र में आस्था से खिलवाड़, राजा राव देव स्थल पर वेस्ट मटेरियल डंप करने का विरोध*

डोंडी लोहरा :- जमरुवा स्थित राजहारा माइन कोकान क्षेत्र में बारह गांव के आराध्य देव राजा राव देव स्थल पर बीएसपी द्वारा विगत कई दिनों से वेस्ट मटेरियल (फाइन्स मिट्टी) डंप किए जाने का मामला सामने आया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों की आस्था को गहरा आघात पहुंचा है और लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार आवेदन देकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। देव स्थल के इस प्रकार पट जाने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

मामले की जानकारी मिलने पर डोंडी लोहरा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बीएसपी प्रबंधन से चर्चा कर जल्द ही देव स्थल पर डाली गई फाइन्स मिट्टी को हटाया जाएगा और स्थल को पूर्व स्थिति में बहाल किया जाएगा।

इस दौरान ग्राम पटेल जमरुवा पीमन टेकाम, शंभु साहू, अंगद टेकाम, दीना मानिकपुरी, राजू चिकवा, ज्ञानेश्वर प्रसाद साहू, दुलेश्वरी टेकाम, देवकी कोटपरिया, जनक मरकाम, जनक कुंजाम, कोमल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

*

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!