गुण्डरदेही थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

बालोद | 08 अगस्त 2026 गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबित स्थायी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों वारंटियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चैहान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय द्वारा थाना क्षेत्र में लंबित वारंटों की तामिली और फरार वारंटियों की पतासाजी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
थाना संभालते ही सक्रिय हुए थाना प्रभारी
रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में गुण्डरदेही पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है।
लंबित प्रकरणों एवं स्थायी वारंटों की तामिली को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम द्वारा वारंटियों की लगातार पतासाजी की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने—
1. महेश यादव, पिता राधेलाल यादव, निवासी ग्राम सिकोसा, थाना गुण्डरदेही।
2. अक्षय चंद्राकर, पिता चुरामणि चंद्राकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसिदा, थाना गुण्डरदेही।
को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सृष्टि ध्रुव, प्रधान आरक्षक जसवंत जांगड़े, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं आरक्षक पंकज तारम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
गुण्डरदेही थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में लंबित स्थायी वारंटों की तामिली और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।




