Saturday, August 29, 2026

प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी स्थल दुधली (बालोद) में छ ग राज्य मुख्य आयुक्त  इंदरजीत सिंह खालसा, एवं जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव के द्वारा  स्थल का पुनः निरीक्षण कर लिया जायजा

 

प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी स्थल दुधली (बालोद) में छ ग राज्य मुख्य आयुक्त  इंदरजीत सिंह खालसा, एवं जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव के द्वारा  स्थल का पुनः निरीक्षण कर लिया जायजा

बालोद :- प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के आयोजन की तैयारियाँ तेज़ गति से प्रारंभ हो चुकी हैं।

आज जंबूरी स्थल ग्राम दुधली, जिला बालोद में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर से राज्य मुख्य आयुक्त  इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव  जितेन्द्र साहू, राज्य आयुक्त (रोवर)  अशोक देशमुख एवं जंबूरी स्थल निर्माण प्रभारी  हेमंत देवांगन द्वारा पुनः स्थल का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संपूर्ण क्षेत्र का विस्तृत जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कल से मार्किंग कार्य एवं निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त  राकेश यादव, जिला आयुक्त श्रीमती मधुलिका तिवारी,डौंडी लोहारा के सीईओ, जिला सचिव  के.एल. गजेन्द्र, डी.ओ.सी. द्वय  नेमसिंह साहू एवं श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, मीडिया प्रभारी/ब्लॉक सचिव  मिलन सिन्हा, ग्राम दुधली के सरपंच एवं उपसरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणजन एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जंबूरी आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने सभी विभागों द्वारा समन्वय के साथ कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!