Friday, March 6, 2026

बालोद में चैत्र नवरात्रि पर्व पर देवी मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ और जनआस्था के केंद्र झलमला स्थित मां गंगा मैया के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा

 

 

बालोद में चैत्र नवरात्रि पर्व पर देवी मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ और जनआस्था के केंद्र झलमला स्थित मां गंगा मैया के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा

बालोद :- बालोद में चैत्र नवरात्रि पर्व पर देवी मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ और जनआस्था के केंद्र झलमला स्थित मां गंगा मैया के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा मैया मंदिर में बीते पांच दिनों में लगभग 83 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर चुके है। जानकारी के अनुसार बुधवार को पंचमी के अवसर पर 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए है। वहीं इस बार वाहनों से पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की संख्या अधिक है।

गंगा मैया मंदिर में दर्शनार्थियों लग रही है लंबी लंबी कतारें

जिले में आस्था के सबसे बड़े केंद्र मां गंगा मैया के धाम झलमल में इस नवरात्रि में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है, यहां पहुंचने वाले भक्तों को घंटो तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं इस साल पदयात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

गंगा मैया मंदिर में 5 अप्रैल को दोपहर एक बजे हवन अनुष्ठान का कार्यक्रम

मैया मंदिर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 30 मार्च को दोपहर 12 बजे 900 ज्योति कलश की स्थापना के साथ 05 अप्रैल को दोपहर एक बजे हवन अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू होगा। 06 अप्रैल को शाम 4.30 बजे कलश विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। 5 अप्रैल को महाअष्टमी पर शाम 4 बजे से मंदिर ट्रस्ट एवं कन्याभोज दानदाताओं के सौजन्य से कन्याभोज होगा।

देवी मंदिरों में माता का किया गया विशेष श्रृंगार

चैत्र नवरात्रि की पंचमी के अवसर पर बुधवार को देवी मंदिरों में माता का विशेष श्रृंगार हुआ।इसके साथ ही देवी मंदिरो में ज्योति कलश में और कलश चढ़ाई गई। मंदिरों में इसकी तैयारी पहले से ही कर ली गई थी। जिले के सबसे बड़ा धार्मिक स्थल माँ गंगा मैया में सुबह से ही भक्तो की कतारे लग रही हैं, रोजाना हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर झलमला स्थित गंगा मैया के दर्शन करने पहुच रहे हैं।

गंगा मैया परिसर में लगा मेला

चैत्र नवरात्रि पर गंगा मैया परिसर में मेला लगाया गया है। माता के दर्शन के बाद प्रदेशभर से आने वाले श्रद्धालु मेला का आंनद लेते हैं। वहीं मंदिर परिसर के बाहर लगे घास का मनोरम दृश्य देखकर खुश होते हैं। इधर सुबह से रात तक चल रहे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग लाभ उठा रहे हैं। गंगा मैया मन्दिर में दर्शन करने आये सभी लोगों के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा 5 रुपये में पूड़ी सब्जी और 10 रुपये में खाना भी व्यवस्था की गई थी।

गंगा मैया मंदिर में भक्तों की लग रही कतारे

नवरात्रि के चलते बालोद जिले के झलमला स्थित मां गंगा मैया मंदिर में रोजाना सुबह से शाम तक भक्तों की कतारें लग रही हैं. इन नौ दिनों में माता के अलग-अलग रूपों की पूजा का अपना अलग ही महत्व है. रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर झलमला स्थित गंगा मैया के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।मान्यता के अनुसार भक्त मंदिर पहुंचकर माता को अपनी समस्याएं सुनाते हैं. जिन भक्तों की मनोकमना पूरी हो जाती है वह मंदिर पहुंच कर विषेश पूजा-अर्चना करते हैं. नवरात्रि के चलते मंदिर में रोजाना पूजन के साथ-साथ विभिन्न भक्तिमय कार्यक्रमों का दौरा भी जारी है. इन कार्यक्रमों में भक्त दूर-दराज के इलाकों से शामिल होने पहुंच रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!