Tuesday, October 27, 2026

स्मृति ईरानी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, शिष्टाचार भेंट कर दी शुभकामनाएं भाजपा प्रदेश कार्यालय में युवामोर्चा जिलाध्यक्ष बालोद गुलशन साहू, उपाध्यक्ष सौरभ जैन, मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव एवं नीतीश राजा सोनकर सहित कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

स्मृति ईरानी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, शिष्टाचार भेंट कर दी शुभकामनाएं
भाजपा प्रदेश कार्यालय में युवामोर्चा जिलाध्यक्ष बालोद गुलशन साहू, उपाध्यक्ष सौरभ जैन, मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव एवं नीतीश राजा सोनकर सहित कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

बालोद। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बालोद जिले के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, सौरभ जैन, मीडिया प्रभारी अभिनव जी तथा गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष नीतीश राजा सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।

कार्यकर्ताओं ने श्रीमती ईरानी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनका छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत किया।

इस मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रीमती स्मृति ईरानी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण, कुशल नेतृत्व और ओजस्वी व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।

ऐसे अवसर संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

भाजपा युवा मोर्चा के बालोद जिला अध्यक्ष गुलशन साहू सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और आपसी समन्वय के आधार पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। वरिष्ठ नेताओं का सानिध्य एवं मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी होता है। श्रीमती स्मृति ईरानी का नेतृत्व और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है।

शिष्टाचार भेंट के इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्रीमती स्मृति ईरानी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस आत्मीय मुलाकात को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक और प्रेरणादायी अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!