Wednesday, October 28, 2026

जनसेवक राकेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट-गाइड दल को किया रवाना, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में होंगे शामिल

 

जनसेवक राकेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट-गाइड दल को किया रवाना, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में होंगे शामिल

बालोद। भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बालोद जिले के स्काउट एवं गाइड दल को सोमवार को सरदार पटेल मैदान से रवाना किया गया।

इस अवसर पर स्काउट-गाइड के जिला मुख्य आयुक्त एवं जनसेवक राकेश यादव ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञ शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, कृष्णकांत पवार, शहीद खान तथा जिला स्काउट-गाइड की डीओसी श्रीमती चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राकेश यादव ने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना सभा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सद्भाव, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण मंच है।

स्काउट एवं गाइड के माध्यम से बच्चों और युवाओं में सेवा, सहयोग, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। उन्होंने प्रतिभागियों से आयोजन में पूरे अनुशासन के साथ भाग लेने तथा बालोद जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में सेवा और संस्कार की भावना मजबूत करना आज की आवश्यकता है और स्काउट-गाइड संगठन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सर्वधर्म प्रार्थना जैसे कार्यक्रम विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के बीच सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
बालोद जिले से रवाना हुए स्काउट एवं गाइड दल के सदस्यों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों की सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!