Tuesday, September 1, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश

 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं
आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश


बालोद, :- संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम संबलपुर के लक्ष्मी बाई ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम साजा के सरपंच ने ग्राम पंचायत भवन निर्माण, सीसी सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह ग्राम चिटौद के सरपंच ने उचित मूल्य की दुकान खोलने, ग्राम सरेखा के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, ग्राम किल्लेकोड़ा के ग्रामीणों ने नवीन शाला भवन बनाने एवं ग्राम झलमला के के श्री हीरासिंह ने राजस्व अभिलेख दुरूस्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।
जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या मंे लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!