Saturday, August 29, 2026

जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम पुरूर में पुलिस प्रशासन और धमतरी रक्तदान ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

 

जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम पुरूर में पुलिस प्रशासन और धमतरी रक्तदान ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

बालोद:- जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम पुरूर में पुलिस प्रशासन और धमतरी रक्तदान ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगों ने भाग लिया और रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने की मुहिम का हिस्सा बने ।

इस आयोजन के दौरान अतिथि के तौर पर पहुंची जनपद अध्यक्ष सुशीला संजय साहू ने भी शिविर की सराहना की और कहा कि पुरूर पुलिस का यह नेक कार्य तारीफे काबिल है तो धमतरी रक्तदान ग्रुप के द्वारा कई लोगों को समय पर रक्त की सुविधा मिलती है। जिससे लोगों की जान बचाई जाती है।

पुरूर पुलिस द्वारा लोगों को मानवता के लिए आगे आने के लिए एक सार्थक पहल किया गया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने भी इस शिविर में अपनी भागीदारी दिखाई और स्वेच्छा से रक्तदान में शामिल हुए। लोगों ने अपना रक्त परीक्षण भी करवाया। इस अवसर पर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, मिथलेश साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

इस शिविर में 27 लोगों ने रक्तदान कर एक अनुकरणीय पहल की शुरुआत की। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित भी किया और दूसरों को भी इस नेक कार्य में आगे आने की अपील की गई।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!