Saturday, August 29, 2026

*डूडिया से गोरेला मार्ग मजबूतीकरण के लिए 632.97 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं सांसद का जताया आभार*

 

*डूडिया से गोरेला मार्ग मजबूतीकरण के लिए 632.97 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं सांसद का जताया आभार*

बालोद :– भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में पूर्व में की गई मांग पर सोमनी-अर्जुंदा-बालोद मुख्य मार्ग के अंतर्गत डूडिया से गोरेला 11.20 किलोमीटर मार्ग के मजबूतीकरण कार्य हेतु 632.97 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव तथा सांसद भोजराज नाग का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि डूडिया से गोरेला मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। लंबे समय से मार्ग के मजबूतीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से सड़क की स्थिति में सुधार होगा तथा क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। डूडिया-गोरेला मार्ग के मजबूतीकरण की स्वीकृति भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं सांसद भोजराज नाग प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में बालोद जिले में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार एवं जनप्रतिनिधियों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।

सड़क मजबूती करण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर जिला उपाध्यक्ष पवन सोनबरसा नरेश यदु टीनेशवर बघेल संध्या भारद्वध्वाज विश्वास गुप्ता लखन देवांगन मुकेश साहू नेमचूमन साहू मंगतू राम साहू उदयराम हेमलाल विश्वकर्मा सुरेन्द्र देवांगन सहदेव देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने आभार प्रकट किया हैँ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!