जिला मुख्यालय में पंचायत सचिवों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में विधायक संगीता सिन्हा सचिवों का समर्थन करने पहुंची

बालोद :- जिला मुख्यालय में पंचायत सचिवों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में विधायक संगीता सिन्हा सचिवों का समर्थन करने पहुंची ।इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा जी ने कहा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी के तहत अपने संकल्प पत्र में पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने की बात कही थी!
लेकिन सरकार बनने के डेढ़ वर्ष बाद भी पंचायत सचिवों की एक सुत्रीय मांग शासकीय करण अभी तक ठंडे बस्ते में है!विधायक ने कहा झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाले भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही झूठ का सहारा लेते रही है
!डबल इंजन की बात कहकर प्रदेश वासियों को ठगने वाली इस सरकार के चल चरित्र व चेहरे से जनता वाकिफ़ हो चुकी हैं! इसी का परिणाम है कि प्रदेश के पंचायत सचिव अपने मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए आये हैं
*”आशा करती हूँ कल जब मोदी जी छत्तीसगढ़ आयें तो अपनी गारंटी पूरी करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा वैभव साहू विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव बालोद पार्षद मंजुलता साहू उपस्थित रहे!




