Monday, March 2, 2026

बालोद के वन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाहियों में इस बार फिर अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई विभाग की टीम ने रात में की गई कार्रवाई में प्रतिबंधित लकड़ियों की सप्लाई कर रहे 4 ट्रैक्टर किये जब्त  बिचोलियों के जरिये आरा मिलो में खपाते है ये लकड़ी तस्कर 

 

बालोद के वन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाहियों में इस बार फिर अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

विभाग की टीम ने रात में की गई कार्रवाई में प्रतिबंधित लकड़ियों की सप्लाई कर रहे 4 ट्रैक्टर किये जब्त 

बिचोलियों के जरिये आरा मिलो में खपाते है ये लकड़ी तस्कर 

बालोद।:– बालोद में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने रात में की गई कार्रवाई में प्रतिबंधित लकड़ियों की सप्लाई कर रहे 4 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इसके अलावा, एक आरा मिल में भी अवैध रूप से लकड़ियों को खपाया जा रहा था, जिसे वन विभाग ने सील कर दिया है।

उप वन मंडल अधिकारी डिंपी बैंस ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बालोद परिक्षेत्र के विभिन्न मार्गों झलमला-बालोद मार्ग, परसोदा-झलमला मार्ग, निपानी-करहीभदर मार्ग और बालोद-जुंगेरा मार्ग पर गश्त की।

इस दौरान चार ट्रैक्टरों में प्रतिबंधित लकड़ियों का परिवहन होते पाया गया, जिसके बाद सभी ट्रैक्टर जब्त कर लिए गए। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।इसके अलावा, टीम ने सिकोसा स्थित चापले
आरा मिल का भी निरीक्षण किया।

यहां एक ट्राली में अर्जुन प्रजाति की लकड़ी खाली करते हुए पाया गया। मिल संचालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद आरा मिल को सील कर दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

उप वनमंडल अधिकारी ने बताया कि विशेष टीमों के माध्यम से लगातार गश्त जारी है। नियम विरुद्ध कार्य पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!