Monday, March 2, 2026

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी शामिल हुई बिलासपुर के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी शामिल हुई बिलासपुर के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में

बालोद :- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन बिलासपुर ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में हुआ जिसमें बालोद भाजपा मंडल के कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी जी और मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा के नेतृत्व में शामिल हुए इस सभा में मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य का शुभारंभ किया और अनेक घोषणाएं छत्तीसगढ़ के लिए की.
भारतीय जनता पार्टी बालोद नगर पालिका में पिछले 10 वर्ष के बाद काबिज हुई है लगातार बालोद शहर में विकास के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि लगे हुए हैं आज भी सभा के बाद मंत्री गणों से मिलकर सभी वरिष्ठ नेताओं से मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष जी ने बालोद के विकास के लिए बहुत सी मांग एवं चर्चा की
इस सभा में शामिल होने के लिए विशेष रूप से नगर पालिका परिषद के पार्षद एवं संगठन से जुड़े हुए कार्यकर्ता बिलासपुर गए थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!