नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने नया बस स्थित महावीर वाटिका का निरीक्षण किया
पालिका अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान वहां की हालत स्थिति को देखकर हुई आश्चर्य

बालोद :- नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने नया बस स्थित महावीर वाटिका का निरीक्षण किया।नगर पालिका अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान वहां की स्थिति को देखकर दंग रह गई और कहा कि जैन समाज के प्रबुद्ध जन ने मुझसे मुलाकात की उन्होंने इस वाटिका के जीर्णोद्धार की बात मुझे की थी मैं उसी के तहत आज इस जगह का निरीक्षण किया आने वाले दिनों में महावीर जयंती आने वाली है आने वाले समय में मैं बालोद की जनता को और जैन समाज के नागरिकों को पूरी तरीके से आश्वस्त करती हूं की बहुत जल्द इस महावीर वाटिका में कुछ अच्छा किया जाएगा
महावीर के नाम और जो जैन समाज का महामंत्र लिखा हुआ है उसका सम्मान किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, सभापति राजू पटेल, सभापति प्रीतम यादव,सभापति दीपक जैन,भाजपा नेता सुरेश निर्मलकर,भाजपा नेता नितेश वर्मा,भाजपा नेता नरेंद्र सोनवानी,भाजपा युवा नेता वैभव राखेचा उपस्थित रहे।




