बालोद से उठी सामाजिक सम्मान की गूंज: सेन समाज को सत्ता और संगठन में मिला बड़ा प्रतिनिधित्व, एल्डरमैन नियुक्ति पर ऐतिहासिक स्वागत, भाजपा नेतृत्व के प्रति जताया आभार
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा से जुड़े समाज को मिला सम्मान, संतोष कौशिक और श्रीमती हितेश्वरी कौशिक के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

बालोद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता और व्यापक सामाजिक प्रतिनिधित्व की दिशा में उठाए गए कदम ने बालोद जिले में नई राजनीतिक और सामाजिक चर्चा को जन्म दिया है।

बालोद नगर पालिका परिषद में सेन समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं संतोष कौशिक एवं श्रीमती हितेश्वरी कौशिक को एल्डरमैन नियुक्त किए जाने के बाद जिला सेन समाज द्वारा उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिलेभर से समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और दोनों नवनियुक्त एल्डरमैन का पुष्पमालाओं एवं अभिनंदन पत्रों के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने समाज के समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन और शासन में अवसर देकर सामाजिक न्याय और सहभागिता की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने इसे समाज के सम्मान और वर्षों की मेहनत का परिणाम बताया।
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही
कार्यक्रम में केश शिल्पी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार सेन, प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन, पूर्व जिला अध्यक्ष जगन कौशिक, लोचन सेन तथा लोकेश कौशिक सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने दोनों नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए इसे सेन समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
जिले के सभी ब्लॉकों से पहुंचे समाज के लोग
इस अवसर पर बालोद, गुरुर, गुंडरदेही, अर्जुंदा, डौंडी, डौंडी लोहारा, देवरी और दल्लीराजहरा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे। समारोह में रामकुमार श्रीवास, श्रीमती ममता सेन, छन्नूलाल सेन, सेतुराम शांडिल्य, राजेश्वर सेन, अशोक भारद्वाज, टुमन सेन, उमेश सेन, रवि सेन, कृष्ण कुमार सेन, छोटू कौशिक, नारायण सेन, रूपेंद्र सेन, कुमेश सेन, प्रकाश भारद्वाज, ढालू भारद्वाज, द्वारिका शांडिल्य, मुकेश कौशिक, विक्की भारद्वाज, गजेंद्र श्रीवास, नंदू भारद्वाज, जनक कौशिक, पदुम कौशिक, ऋषि सेन, धनीराम कौशिक, सेतुराम सेन, अशोक सेन, जितेंद्र श्रीवास, बिशेसर भारद्वाज, संतोष सेन, रवि श्रीवास, निशा सेन, कामिनी सेन, फूल कुंवर भारद्वाज, श्रीमती माहेश्वरी सेन, मंजू कौशिक, प्रेमलता सेन, गीता कौशिक एवं ज्ञानिका सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
भाजपा नेतृत्व के प्रति जताया आभार
समारोह में उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख तथा वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा समाज के कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा दिया गया है।
भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस निर्णय से समाज के युवाओं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है। इसी को देखते हुए जिला सेन समाज ने शीघ्र ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का सार्वजनिक सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।
उमेश कुमार सेन ने दी शुभकामनाएं
बालोद जिला सेन समाज के मीडिया प्रभारी एवं पूर्व बजरंग दल जिला संयोजक उमेश कुमार सेन ने दोनों नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान समाज के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, निष्ठा और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संतोष कौशिक और श्रीमती हितेश्वरी कौशिक अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे।




