Thursday, March 12, 2026

जननेता स्व. लाल श्याम शाह के पुण्य तिथि पर ग्राम उरवाही में किया गया सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन विधायक, जिला पंचायत एवं जनपद अध्यक्ष सहित समाज प्रमुखगण हुए शामिल

जननेता स्व. लाल श्याम शाह के पुण्य तिथि पर ग्राम उरवाही में किया गया सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन

विधायक, जिला पंचायत एवं जनपद अध्यक्ष सहित समाज प्रमुखगण हुए शामिल

राजनांदगांव, :- गोण्डवाना समाज केन्द्र सुवरबोड़ द्वारा महान आदिवासी नेता एवं पूर्व सांसद स्व. लाल श्याम शाह के पुण्य तिथि के अवसर पर मंगलवार 10 मार्च को मोहला विकासखण्ड के वनाचंल के ग्राम मड़ियानवाड़वी में 01 दिवसीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री इंद्रशाह मण्डावी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र अध्यक्ष श्री पुरण कुमेटी ने किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, पानाबरस राज के जमींदार श्री लाल लक्ष्मेन्द्र शाह, जनपद पंचायत मोहला की अध्यक्ष श्रीमती गेंद कुंवर ठाकुर, संभागीय उपाध्यक्ष श्री डीआर आचला, जिला पंचायत सदस्य श्री नरसिंह भण्डारी, गोण्डवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक श्री चन्द्रेश ठाकुर, पूर्व संभागीय सचिव श्री नोहरू राम कोरेटी, श्री लाल सिंह सोरी, श्री नारायण नेताम, श्री पदुम सिंह तोप्पा, श्री कुमार कोरेटी, श्री नोहरू राम कुमेटी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री मानसाय बोगा, श्री लाल सिंह सोरी, श्री प्रबल सलामे, श्री नारायण सिंह नेताम, श्री केजूराम गोगा, श्री राय सिंह सोरी, श्री भाव सिंह कुमेटी, श्री सुखराम तुलावी के अलावा सरपंच उरवाही श्रीमती चित्ररेखा चनापे, सरपंच भोजटोला श्रीमती बिराज बाई उइके, सरपंच संगाली श्रीमती रमशिला नेताम, सरपंच मड़ियानवाड़वी श्रीमती सुंदाय कुंदन धुर्वे, श्री थानु राम नुरेटी, श्री लतखारे सिंह नुरेटी, श्री रेशम नुरेटी सहित अन्य समाज प्रमुखों के अलावा बड़ी संख्या में गोण्डवाना समाज के लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर समाज के द्वारा 02 जोड़ी विवाह गोण्डवाना रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री इंद्रशाह मण्डावी ने नवविवाहित दपंत्तियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की।

श्री मण्डावी ने समाज के लोगों को आने वाले पीढ़ी को शिक्षित करने तथा संगठित होकर समाज के विकास में योगदान देने को कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने इस वनांचल के ग्राम में बेहतरीन आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की।

इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को नशापान आदि बुराईयों से दूर रहने तथा बचत की आदत डालने की अपील भी की।

लाल लक्ष्मेन्द्र शाह ने समाज के दशा एवं दिशा के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक श्री चन्द्रेश ठाकुर ने समाज द्वारा सामूहिक विवाह के आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।

उन्होंने विवाह संस्कार को सबसे पवित्र संस्कार बताते हुए वर वधुओं को अपने जिम्मेदारियों को आत्मसात कर अपने कर्म एवं चरित्र की खुशबू से अपने घर-परिवार आस-पास तथा समाज को भी सुरभित करने की समझाईश दी।

उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा, संगठन, आर्थिक संबलता तथा नशापान के निषेध को अत्यंत आवश्यक बताया।

उन्होेंने समाज के लोगों को समाज के जरूरतमंद लोगों तथा होनहार विद्यार्थियों के मदद के लिए सदैव तत्पर रहने के अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु व्यापार व्यवसाय को भी अपनाने की अपील की।
–00–

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!