*छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन में शामिल हुए पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल*

डौंडी लोहारा :– छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वावधान में रायपुर के सयाजी होटल में आयोजित होली मिलन भव्य कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष के आमंत्रण पर प्रदेश भर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, निगम – मंडल- आयोग के अध्यक्ष, सदस्य,मंत्री,विधायक संघ परिवार के वरिष्ठ जन, भाजपा पदाधिकारी उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव जी के धर्म पत्नी श्रीमती कौशिल्या जी भी उपस्थित हुई थी ।

इस कार्यक्रम में डौंडी लोहारा भाजपा नेता एवं राज्य पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल भी उपस्थित थे उन्होंने बताया कि, यह आयोजन भव्य था ।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपर स्टार व धरसींवा के विधायक अनुजशर्मा अपने बिंदास आवाज में फागगीत प्रस्तुत कर लोगों को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया.।




