जिले के डौंडीलोहारा भाजपा मंडल द्वारा अटल जी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई

डौंडीलोहारा :- भाजपा मंडल के तत्वाधान में भारत रतन छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम से मनाई नगर पंचायत के सामने स्थित अटल में भाजपाइयों ने अटल जी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।

नगरपंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने कहा कि अटल जी राष्ट्र सेवा सुशासन लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय राजनीति को नई गरिमा देने वाले श्रद्धदेय अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है उनका विचार आज भी भारत के मार्गदर्शन का प्रकाश स्तंभ है ।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र टाक ने अटल जी की कविता संग्रह से दो अनुभूतियां काव्य पाठ का गठन किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुख्य अतिथि देवलाल ठाकुर ने भी अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डाला आज के कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम जनपद अध्यक्ष लोहारा जयलाल मालेकर होरीलाल रावटे एकलव्य महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा मालेकार महामंत्री द्वारा दुष्यंत गिरि एवं सुमेंद्र देशमुख उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय पार्षद रेवती कोलियारे सूर्यकला ठाकुर ममता यादव महामंत्री दुष्यंत गिरी दिलीप बाफना धीरेंद्र टॉक माया ठाकुर आरती संचेती युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख जीवरखन कोमार्य सुरेश देवांगन प्रीतम साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ता
उपस्थित थे।




