Monday, March 2, 2026

भागदौड़ भरी जिंदगी में तनावमुक्त, खुशियों से भरपूर और सशक्त जीवन कैसे जिया जाय इन्हीं महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देने अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनर एवं प्रसिध्द मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफेसर ईवी गिरीश (मुंबई) द्वारा विशेष शिविर आयोजन 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक संध्या 6ः30 से 8 बजे तक होगा आयोजित आयोजन स्थल कॉलेज रोड किलकारी बगीचा 

 

भागदौड़ भरी जिंदगी में तनावमुक्त, खुशियों से भरपूर और सशक्त जीवन कैसे जिया जाय इन्हीं महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देने अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनर एवं प्रसिध्द मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफेसर ईवी गिरीश (मुंबई) द्वारा विशेष शिविर आयोजन 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक संध्या 6ः30 से 8 बजे तक होगा आयोजित

आयोजन स्थल कॉलेज रोड किलकारी बगीचा 

बालोद :- भागदौड़ भरी जिंदगी में तनावमुक्त, खुशियों से भरपूर और सशक्त जीवन कैसे जिया जाए इन्हीं महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देने अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनर एवं प्रसिध्द मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफेसर ईवी गिरीश (मुंबई) का प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आत्मज्ञान भवन आमापारा के बाजू वाला मैदान (किलकारी बगीचा), कॉलेज रोड परिसर में होने जा रहा है। यह विशेष शिविर 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक संध्या 6ः30 से 8 बजे तक आयोजित होगा।

वाह जिंदगी वाह आत्मिक सशक्तिकरण से जीवन को बनाएं खुशनुमा

इस वर्ष के अंतिम माह में आयोजित होने वाला यह शिविर प्रतिभागियों को संकल्प, संबंध और कर्म में मधुरता लाने की कला सिखाएगा, ताकि आने वाला नया वर्ष 2027 अधिक उमंग, उत्साह और खुशी से भरा हो। प्रो. गिरीश तनावमुक्त जीवन के रहस्य, चुनौतियों का सामना करने और आंतरिक शक्ति को जागृत करने के व्यवहारिक उपाय साझा करेंगे।
30 वर्षो का आध्यात्मिक अनुभव: प्रो.ई.वी. गिरीश पिछले 30 वर्षो से राजयोग ध्यान विधियों, ईश्वर प्रदत्त बुध्दिमत्ता और गहन आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि के माध्यम से लोंगो का जीवन बदलने का कार्य कर रहे है।
विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में उनकी उपस्थिति उल्लेखनीय रही है। इसरो भारतीय सेना-असम राइफल्स, नाबार्ड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा इंस्टीट्यूट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अनेक विश्व विद्यालय एवं आईआईएमएस इन संस्थाओं में उन्होंने नेतृत्व, संबंध, तनाव प्रबंधन, ऊर्जा जागरण, माइंड पॉवर जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया है।

शिविर के सत्र और पंजीयन

संध्या 6ः30 से 8 बजे तक इच्छुक प्रतिभागी इस शिविर का लाभ ले सकते है। प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है, लेकिन रजिस्ट्रेशन आवश्यक रखा गया है।
शहर में शिविर के प्रचार कार्ड वितरित किए जा रहे है तथा प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए है, तथा जोर शोर से तैयारियां चल रही है। यह शिविर जीवन को नई दिशा देने, तनावमुक्त बनने और सकारात्मक ऊर्जा से भरने का अद्भूत अवसर लेकर आ रहा है, जिसकी शहर में व्यापक चर्चा हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!