जिले में 16 दिनों तक होगा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान
पहले दिन हुआ उद्घाटन, रक्तदान शिविर भी लगाया गया

बालोद :- महिलाओ को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए 17 सितंबर से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत की गई है। बालोद जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल. उईके के मार्गदर्शन में 16 दिनों तक यह अभियान जारी रहेगा। अभियान का समापन गांधी जयंती के दिन दो अक्टूबर को किया जायेगा।

आयोजन के पहले दिन बालोद जिला अस्पताल में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी सहित नगर के पार्षद मौजूद रहे। वहीं जिला अस्पताल सहित जिले के 201 स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण जनप्रतिनिधियों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित आम लोगों ने सुना। वहीं रंगोली के माध्यम से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान को आम जनमानस तक पहुंचाया गया

महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण हमारे परिवारों, समुदायों और समग्र राष्ट्र की प्रगति पर आधारित इस अभियान के तहत जिले में हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमें महिलाओं बच्चों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवायें सहित विशेषज्ञों की सेवाएं प्रदान किया जायेगा। उक्त आयोजन को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं पहुंच विहीन क्षेत्रों में आयोजित किया जायेगा।
महिलाओं का होगा स्वास्थ्य की जांच
उक्त अभियान के तहत महिलाओं का उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुह कैंसर, स्तन व गर्भाशय कैंसर टीबी एवं अन्य रोगों का परीक्षण और गर्भवती महिलाओं तथा प्रजनन आयु वर्ग 15 से 49 उम्र की महिलाओं का एनीमिया जांच व परामर्श सेवा प्रदाय किया जायेगा। साथ ही एनेमिक हितग्राहियों को आॅररन की गोली उपलब्ध कराई जायेगी। वहीं सिकल सेल की स्क्रीनिंग, परामर्श व सिकल सेल कार्ड का विवरण भी किया जायेगा।
अस्पतालों में लगेगा शिविर, विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर विशेषज्ञ शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए जिला चिकित्सालय, FOGSL, IMA और IAP के सहयोग से आवश्यकतानुसार विशेषज्ञों की सेवाएं दी जायेगी।
जिसमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्साक एवं दंत चिकित्सक सहित अन्य डाॅक्टर मौजूद रहेंगे।
इस सेवाओं का मिलेगा फायदा
मातृत्व स्वास्थ्य सेवा अंतर्गत महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परामर्श व मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड विवरण PMSMA दिवस का आयोजन, उच्च जोखिम गर्भावस्था का चिन्हांकन, शिशु व किशोर स्वास्थ्य सेवा अंतर्गत बच्चों का टीकाकरण, महिलाओं में सन्देहास्पद कैंसर किं पहचान ,प्रजनन योग्य महिलाओं की एनीमिया जांच, उपचार व परामर्श सेवा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों का आपरेशन एवं उपचार किया जायेगा।
जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन
अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें पोषण, वेलनेस एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर किशोरियों व महिलाओं को जागरूक करना इसके लिए स्कूल, आश्रम में विशेष अभियान चलाया जायेगा। वहींउ क्त अभियान में स्व सहायत समूहों व पंचायत प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जायेगा।
टीबी नियंत्रण पर होगा जोर
टीबी मुक्त अभियान अंतर्गत जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनाने हेतु प्रयास किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य संस्थाओं तथा भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी के सहयोग से विशेष रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया जायेगा। अभियान को व्यापक बनाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियो, निजी स्वास्थ्य संस्थाओं, अस्पतालों और क्लीनिक की भागीदारी भी रहेगी।




