फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के लेटेस्ट एपिसोड ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बताया जा रहा है कि, लेटेस्ट एपिसोड दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है और शो को आलोचनाओं का सामना कर रहा है। दरअसल इस समय शो में दिखाया जा रहा है कि टप्पू और सोनू के अलग होने वाले हैं। दोनों की फैमिली उनकी शादी अलग-अलग जगह करवा रहे हैं ।
इस लेटेस्ट एपिसोड को देखने के बाद यूजर्स मेकर्स पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने एक बेहतरीन शो को बर्बाद कर दिया है। इसके साथ ही शो की नई कहानी पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। टप्पू और सोनू पर अभी का एपिसोड पूरी तरह से फोकस्ड है।

लेटेस्ट एपिसोड हो रहा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
आपको बता दें कि, शो में इस समय दिखाया जा रहा है कि भिड़े अपनी बेटी सोनू के लिए एक लड़का पसंद करता है। दोनों का रिश्ता फिक्स भी हो जाता और सगाई की बात होती है। सगाई की बात जानकर टप्पू के चेहरे पर उदासी छा जाती है। और जब सोनू उस लड़के के साथ कार में बाहर निकलती है, तो टप्पू उसकी कार के पीछे-पीछे भागता है। टप्पू के चेहरे को देखकर साफ लगता है कि वह काफी दुखी है।
अब इस एपिसोड को देखकर लोगों रिएक्शन दे रहे हैं। एक मीडिया यूजर ने लिखा, पोपटलाल के लिए लड़की खोज नहीं पा रहे, अब टप्पू-सोनू की शादी करवा रहे। और एक यूजर ने लिखा, सास-बहू का ड्रामा बना दिया है शो को, एक यूजर ने लिखा, इससे अच्छा अनुपमा देख लो, अब कुछ नहीं रहा शो में।




