पाकिस्तानी आंतकियों के बंकरो पर भारतीय सेना ने द्वारा एयर स्ट्राइक कर 90 आंतकी को ढेर किया इसके लिए सेना और प्रधानमंत्री पर गर्व है :–भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख उपाध्यक्ष देवेन्द्र जायसवाल

बालोद :– भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख एवं उपाध्यक्ष व राज्य पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ने भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक पर पर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा कि,कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के आंतकवादियों ने पर्यटकों पर जिस प्रकार धर्म पूछ कर हिन्दुओं पर गोली चला कर 26 लोगों की हत्या की जिससे कई माता बहनें विधवा व बच्चें आनाथ हो गये।
जिससे सभी भारत वासियों का खून खौल गया और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तत्काल अपनी उद्बोधन में कहा था इसका बदला हमारी सेना अवश्य लेगी जिससे इस घटना से अनाथ हुए बच्चें व विधवा हुए माता बहनों को न्याय अवश्य मिलेगा और यह साहसिक कार्य 6 मई देर रात को पीओके के आगे घुस कर आपरेशन सिंदूर के अन्तर्गत आंतकियों के बंकर पर एयर स्टा्ईक कर लगभग 90 से ज्यादा आंतकवादियों कौ मौत के घाट उतारकर पाकिस्तान से बदला ले लिया गया।
जिसके लिए जिले के वरिष्ठ भाजपा नेेेताओं ने कहा कि, भारत की सेना और प्रधानमंत्री पर हम सबकों गर्व है. और यह अभियान को आगे जारी रखना चाहिए ताकि पाकिस्तान के आंतकवादी दुबारा ऐसा घृणित कार्य करने का साहस न कर सके.




