Tuesday, March 3, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दिव्यांग विद्यार्थी राहुल को प्रदान किया व्हीलचेयर ग्राम जगतरा में आयोजित अंगना म शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत अधिकारियों को दिए गए निर्देश के परिपालन में की गई कार्रवाई

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दिव्यांग विद्यार्थी राहुल को
प्रदान किया व्हीलचेयर
ग्राम जगतरा में आयोजित अंगना म शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत अधिकारियों को दिए गए निर्देश के परिपालन में की गई कार्रवाई


बालोद :-, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में बालोद विकासखण्ड के प्राथमिक शाला जगतरा के कक्षा पहली के दिव्यांग विद्यार्थी राहुल को व्हीलचेयर प्रदान कर अपनी शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि 25 अपै्रल को जिला के बालोद विकासखण्ड के प्राथमिक शाला जगतरा में आयोजित ’अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कक्षा पहली में प्रवेश लेने पहुँचे दिव्यांग विद्यार्थी राहुल से मुलाकात कर उनके परिजनों से उनका हाल-चाल पूछा था। परिजनों द्वारा दिव्यांग बालक राहुल के चलने-फिरने एवं अन्य दैनिक क्रियाकलापों को पूरा कर पाने में असमर्थ होने की जानकारी दी गई थी।

इसे त्वरित संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा के परियोजना अधिकारी को दिव्यांग बालक राहुल का तत्काल समुचित इलाज कराने तथा उन्हें शीघ्र व्हीलचेयर प्रदान करने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए थे। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों के द्वारा दिव्यांग बालक राहुल को कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के हाथों व्हीलचेयर प्रदान किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले, सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री राधेश्याम साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

–00–

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!