बालोद जिला मुख्यालय से तीन किमी की दूरी पर स्थित ग्राम मेढ़की के युवा विजय साहू का अग्निवीर के तहत सेना में चयन
परिजनों और ग्रामीणों ने भारत माता की जय,जय हिंद की गगन भेदी नारो के बीच अग्निवीर की ट्रेनिंग में जा रहे विजय साहू का फूल मालाओं से स्वागत किया

बालोद :- बालोद जिला मुख्यालय से तीन किमी की दूरी पर स्थित ग्राम मेढ़की के युवा विजय साहू का अग्निवीर के तहत सेना में चयन हुआ है। रूपेश साहू के सुपुत्र विजय साहू का अग्निवीर में चयन होने के बाद 8 माह की ट्रेनिंग के लिए शुक्रवार को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर उनके परिजनों और ग्रामीणों ने भारत माता की जय,जय हिंद की गगन भेदी नारो के बीच अग्निवीर की ट्रेनिंग में जा रहे विजय साहू का फूल मालाओं से स्वागत किया और उज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई दी गई। विजय साहू ने सर्वप्रथम ग्राम में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
जय और विजय दोनो भाइयों में विजय का अग्निवीर में हुआ चयन
जय और विजय दोनो भाइयों में विजय का चयन अग्निवीर में हुआ है।युवा विजय साहू एक छोटे से गांव व सामान्य परिवार से आते है। युवा ने प्रारंभिक शिक्षा ग्राम बघमरा के शासकीय स्कूल में पढ़ाई कर बालोद कॉलेज में अध्यनरत है इस सफलता तक पहुंचने पर परिजनों सहित ग्रामवासी भी बधाई दे रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि अपनी मेहनत व लग्न से इस सफलता को हासिल किया है। गांव का नाम रोशन किया हैं। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। विजय साहू ने कहा कि उसने सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना देखा था। इसके लिए उसने कड़ी मेहनतकी अब वे अग्निवीर योजना के तहत वह सेना में अपनी सेवाएं देंगे। स्वागत करने वालो में चंद्रेश हिरवानी,ग्राम पंचायत ओरमा के सरपंच मंजू लता साहू, धनराज साहू, भूपेंद्र साहू, भूषण साहू,परस साहू,टहल साहू,कुलेश्वर साहू,देवेंद्र साहू,विक्की भारद्वाज,अभिजीत श्रीवास्तव सहित महिलाए, पुरुष व बच्चे बड़ी सख्या में शामिल रहे।




