बालोद ब्राह्मण समाज के लोगो ने ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अटल दुबे के नेतृत्व में नवपदस्थ कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से सौजन्य भेंट
आगामी भगवान परशुराम की जयंती के विषय पर की परिचर्चा एवं कार्यक्रम पर शामिल होने हेतु दिया आमंत्रण इस अवसर पर डोंडी नगरपंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय भी रही शामिल

बालोद :- जिला ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष अटल दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को बालोद जिले की नवपदस्थ कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

वहीं समाज के अध्यक्ष अटल दुबे ने आगामी भगवान परशुराम की जयंती को भव्य स्वरूप में मनाने के विषय पर चर्चा करते हुए उन्हें भी सभी आयोजनों में शामिल होने का आग्रह करते हुए आमंत्रण दिया।

समाज के लोगो से मिलकर एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने प्रशन्नता जाहिर करते हुए समाजिक सेवा में अग्रणी रहने एवं समाज के बैनर तले जनसेवा के कार्यों को करने ब्राह्मण समाज को आग्रह किया ।

छोटी सी बच्ची के बल्ले पर कलेक्टर ने आटोग्राफ देकर पढ़ाई और खेल में अव्वल रहने के दिए टिप्स

वहीं सामाजिक लोगो के साथ अध्यक्ष अटल दुबे की सुपुत्री कुमारी अंशिता दुबे भी वहां मौजूद थी जिससे कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने पूछा आगे क्या बनना चाहते हो तो मासूमियत से अंशिता ने जवाब दिया कि वह भी कलेक्टर बनना चाहती है और क्रिकेट में उनकी रुचि है तब कलेक्टर ने उन्हें छोटे से बल्ले पर अपना आटोग्राफ देकर उन्हें पढ़ाई और खेल में अव्वल रहने के टिप्स भी दिए ।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ दुष्यंत लाले शर्मा ,अरुण उपाध्याय ,विनोद शर्मा, धीरज उपाध्याय, डोंडी लोहारा नगरपंचायत उपाध्यक्ष नेहा राहुल उपाध्याय , विवेक पांडेय ,प्रकाश उपाध्याय , राहुल उपाध्याय, आदित्य दुबे, बिट्टू दुबे सहित अन्य सामाजिक बंधु शामिल रहे।




