सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का 30 अपै्रल तक अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करेंः कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
सभी स्थानों पर पेयजल की समुचित आपूर्ति की व्यवस्था
सुनिश्चित करने को कहा

बालोद, :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सुशासन तिहार के अंतर्गत सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों का 30 अपै्रल तक अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों की निराकरण हेतु की जा रही कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रीष्मकाल के मद्देनजर जिले में पेयजल एवं निस्तारी हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं अन्य संबंधित विभागों के द्वारा पानी की प्रबंध हेतु किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की।
उन्होंने जिले के सभी स्थानों पर आम जनता के लिए पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी की समुचित आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सुशासन तिहार के अंतर्गत विभागवार प्राप्त आवेदनों एवं इसके निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई की भी विस्तृत समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने मांग एवं शिकायत से संबंधित प्राप्त कुल आवेदनों के संबंध में भी जानकारी ली।
सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समुचित परीक्षण कर निर्धारित समयावधि तक निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूलों में शिक्षकों के स्वीकृत पद के विरूद्ध वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की संख्या के संबंध में भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए निर्धारित समयावधि में शिक्षकों की रिक्त पदों की पूर्ति हेतु शासन को अनिवार्य रूप से प्रस्ताव पे्रषित की जाए। इसके अलावा उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की रिक्त पदों की पूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिला चिकित्सालय बालोद के अलावा जिले के सभी सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों तथा वहाँ पर उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले के सभी अस्पतालों में मानवीय संसाधनों तथा अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने जिले में टीबी उन्मूलन के कार्यों के अलावा मौसमी बीमारियों के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की भी जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने समय-सीमा की लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समयावधि तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में श्रीमती मिश्रा ने पहल पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों की निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु समय-समय पर जिलों को प्रदत्त कार्यशील पूंजी पर पर्याप्त नियंत्रण एवं एजेंसियों को वितरित राशि के वापसी के संबंध में भी जानकारी ली।




