Tuesday, March 3, 2026

सार्वजनिक समस्याओं को अवगत कराने ग्राम पंचायत हीरापुर और सिवनी में किया गया बैठक का आयोजन

सार्वजनिक समस्याओं को अवगत कराने ग्राम पंचायत हीरापुर और सिवनी में किया गया बैठक का आयोजन


बालोद, :- 18 कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हीरापुर और सिवनी में जिला नोडल अधिकारी श्री अनुराग त्रिवेदी के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला नोडल अधिकारी श्री अनुराग त्रिवेदी ग्रामीणों की सार्वजनिक समस्याओं से अवगत हुए। बैठक में ग्राम पंचायत सिवनी में ग्रामीणों ने सार्वजनिक समस्याओं की जानकारी दी। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी के ग्रामीणों ने स्कूल में सीसी टीवी कैमरा लगाने, स्कूल में सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारियांे की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की। इसी प्रकार ग्राम पंचायत हीरापुर में ग्रामीणों ने वार्ड क्रमांक 8 में सोलर लाइट लगाने, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में बाउंड्री वॉल में प्लास्टर का कार्य कराने की मांग की गई।

–00–

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!