Monday, March 2, 2026

भाजपा  जिला अध्यक्ष  चेमन देशमुख की उपस्थिति में  भाजपा मंडल देवरी और सुरेगांव के संयुक्त तत्वाधान में नर्मदाधाम में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन कर  भाजपा समर्थित सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों का किया गया सम्मान  मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और भाजपा के इतिहास पर वक्ताओं ने  रखे विचार 

 

भाजपा  जिला अध्यक्ष  चेमन देशमुख की उपस्थिति में  भाजपा मंडल देवरी और सुरेगांव के संयुक्त तत्वाधान में नर्मदाधाम में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन कर  भाजपा समर्थित सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों का किया गया सम्मान 

मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और भाजपा के इतिहास पर वक्ताओं ने  रखे विचार 

बालोद। :- भाजपा मंडल देवरी और सुरेगांव के संयुक्त तत्वाधान में नर्मदाधाम में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें भाजपा समर्थित सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान किया गया। मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और भाजपा के इतिहास पर वक्ताओं ने विचार रखे।
मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। इसका गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में हुआ। पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने। देशमुख ने कहा कि भाजपा ने शुरू से ही अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और जनहित के मुद्दों पर मुखर होकर लोकतंत्र में मजबूत भागीदारी निभाई। कांग्रेस के एकाधिकार वाली राजनीति को भाजपा ने दो ध्रुवीय बना दिया। गठबंधन युग की शुरुआत में भाजपा की अहम भूमिका रही।
देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भाजपा ने रखी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है।

केंद्र में राजग सरकार काम कर रही है। देशमुख ने केंद्र सरकार के 11 वर्षों में लिए गए अहम फैसलों और योजनाओं की जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष किशोरी साहू ने राज्य सरकार की योजनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि योजनाओं का प्रचार करें। सही क्रियान्वयन की निगरानी करें। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए मेहनत करें। इस अवसर पर आईटी प्रदेश सदस्य हरीश कटझरे, जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक, डिसोक जांगड़े, पोषण बनपेला, जनपद अध्यक्ष कांति सोनबरसा, उत्तम साहू, रामप्रसाद साहू, रामलाल नायक, सुरेश केसरवानी, निरंजन साहू, जनपद सदस्य टुमन साहू आदि मौजूद थे।आने वाले समय में पिछड़े इलाकों में भी विकास होगा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। हर गरीब को पक्का घर मिल रहा है। गांव-गांव में नल-जल योजना पहुंच रही है। पूरे प्रदेश में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। केंद्र सरकार की मदद से राज्य नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है। आने वाले समय में पिछड़े इलाकों में भी विकास होगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव और सुरेश साहू ने भी संबोधित किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!