Wednesday, March 4, 2026

जीवन में उपलब्धि हासिल करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति, कठिन परिश्रम एवं त्याग के साथ-साथ आदर्श चरित्र एवं मधुर व्यवहार भी अत्यंत आवश्यक:-  चंद्रेश ठाकुर पोष्ट मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चैकी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत समारोह संपन्न अतिथियों एवं छात्रावासी छात्रों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत एवं अभिनंदन

 

जीवन में उपलब्धि हासिल करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति, कठिन परिश्रम एवं त्याग के साथ-साथ आदर्श चरित्र एवं मधुर व्यवहार भी अत्यंत आवश्यक:-  चंद्रेश ठाकुर
पोष्ट मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चैकी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत समारोह संपन्न
अतिथियों एवं छात्रावासी छात्रों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत एवं अभिनंदन

राजनांदगांव, :– 25 नवंबर भूतपूर्व छात्रावासी छात्र एवं जनसंपर्क अधिकारी जिला बालोद श्री चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में उलपब्धि हासिल करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति, कठिन परिश्रम एवं त्याग के साथ-साथ आदर्श चरित्र एवं मधुर व्यवहार होना भी अत्यंत आवश्यक है।

श्री ठाकुर विगत दिनों शासकीय पोष्ट मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चैकी में आयोजित छात्रावास के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष एवं छात्रावास के भूतपूर्व छात्र श्री अरविंद गोटे ने किया। समारोह में कार्यक्रम के संरक्षक श्री भूपेन्द्र मण्डावी के अलावा विशेष अतिथि के रूप में विद्याभूषण उपारे, श्री नंदकिशोर अमरिया, श्री अमर पुरामे, श्री अनील मण्डावी, श्री नरेन्द्र तारम, श्रीमती ज्योति मण्डावी सहित अन्य अतिथियों के अलावा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं छात्रावास के वर्तमान एवं भूतपूर्व विद्यार्थीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों एवं छात्रावासी विद्यार्थियों द्वारा शासकीय पोष्ट मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चैकी में शिक्षा सत्र 2025-26 में पहली बार प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री चंद्रेश ठाकुर ने छात्रावासी विद्यार्थी जीवन के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी उपलब्धि हासिल करना असंभव नही है। बस आवश्यकता है बड़ी सोंच, दृढ़ इच्छा शक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण की।

उन्होंने कहा कि सफलता त्याग एवं बलिदान मांगती है। जीवन में मुफ्त में कोई भी चीज नही मिलती, प्रत्येक इंसान सहित संपूर्ण जीव जंतुओं को किसी भी चीज की प्राप्ति के लिए कीमत जरूर चुकानी पड़ती है। उन्होंनें कहा कि हम जीवन में अच्छा या बूरे कोई भी कार्य करें एक ना एक दिन हमें उसका कीमत चुकाना ही पड़ेगा, यह प्रकृति का अटूट सिद्धांत है। उन्होेंने विद्यार्थियों को सीख देते हुए कहा कि यदि हम विद्यार्थी जीवन में इस महत्वपूर्ण पल का सदुपयोग करेंगे तो हमारे आने वाला कल सुखमय एवं उज्ज्वल होगा। यदि हम आगे बढ़ेंगे तो हमारा परिवार, समाज, देश एवं आसपास के लोगों हमारे उपलब्धि से लाभांवित होंगे। श्री ठाकुर ने कहा एक व्यक्ति आगे बढ़ता है तो उसका पूरा परिवार, सगे, संबंधी, गांव, समाज के लोगों का जीवन सजता एवं संवरता है। उन्होंने कहा कि यदि हम इस महत्वपूर्ण कालखंड का दुरपयोग करेंगे, इस महत्वपूर्ण समय को मौज-मस्ती एवं व्यर्थ में बर्बाद करेंगे तो हमारे आने वाला समय कष्टमय होगा। उन्होंने किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम, धैर्य एवं लगन के साथ-साथ उज्ज्वल चरित्र एवं मधुर व्यवहार को ही अत्यंत आवश्यक बताया। श्री ठाकुर ने कहा व्यक्ति कठिन, परिश्रम, त्याग, सकारात्मक सोंच एवं मधुर व्यवहार से शिखर को छू सकता है। इसे हमारे महापुरूषों एवं विभूतियों ने सिद्ध करके दिखाया है। कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री अरविंद गोटे ने छात्रावासी एवं विद्यार्थी जीवन को व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण कालखंड बताते हुए इसका सदुपयोग करने को कहा। विशिष्ट अतिथि श्री विद्याभूषण उपारे ने छात्रावासी विद्यार्थियों को हमारे समाज एवं राष्ट्र के भावी भविष्य एवं धरोहार बताते हुए वर्तमान समय का सदुपयोग करने को कहा। कार्यक्रम के संरक्षक श्री भूपेन्द्र मण्डावी ने छात्रावास के वर्तमान पीढ़ी को छात्रावास की गरिमा एवं विरासत को अक्ष्क्षूण बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर श्री नंदकिशोर अमरिया, श्री अमर पुरामे, श्री अनील मण्डावी, श्री नरेन्द्र तारम ने छात्रावासी जीवन के महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को छात्रावास की विशिष्ट परंपरा एवं संस्कृति को बनाए रखने की अपील की।
–00–

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!