Wednesday, March 4, 2026

पूजा कर नवीन कार्यालय में जिलापंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्रकार ने किया प्रवेश इस अवसर पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष लोहारा कुसुम शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

 

पूजा कर नवीन कार्यालय में जिलापंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्रकार ने किया प्रवेश इस अवसर पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष लोहारा कुसुम शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

बालोद :- बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर ने आज अपने नवीन कार्यालय मे विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यालय प्रवेश किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे जिला पंचायत सदस्य, विभिन्न जनपदो के अध्यक्ष एवं सरपंच, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यालय प्रवेश कार्यक्रम मे पहुंचे प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल  ने कहा आज हम सब की जिम्मेदारी बढ़ गई है हमे अपने लिए नही आम जनता के हित के लिए कार्य करना है, शासन की योजनाओ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओ से वंचित न रहे। हमे अपनी नही जनता की चिंता करनी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर ने कहा हम सब मिलकर जिले को विकसिक जिला बनाएंगे जिले मे कोई भी पात्र व्यक्ति ऐसा न रहे जो शासन की योजनाओ से वंचित न रहे। हम सबको अपने गांव से विकसिक गांव, पंचायत, जिला बनाना है, जब हमारा जिला विकसित होगा तब प्रदेश भी विकसित होगा।

गांव मे विकास कार्य की गति तेजी करनी है, अपने अपने गांव मे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड सहित सभी योजनाओ के पात्र हितग्राहीयो को चिन्हांकित कर उन्हे शासन ही योजनाओ से लाभांन्वित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इस शुभमंगल घड़ी में  बधाई देने पहोचे थे।  

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष लोहारा कुसुम शर्मा , अरुण उपाध्याय ने जिला पंचायत अध्यक्ष को कार्यालय पहोच कर  दी शुभकामनाएं

देवेन्द्र जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा , अरुण उपाध्याय उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!