Wednesday, March 4, 2026

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने वृद्धाश्रम सुखाश्रय एवं प्रशामक गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का किया पड़ताल वृद्धजनों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी कलेक्टर के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से अभिभूत हुए वृद्धजन, उप संचालक समाज कल्याण विभाग को व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु जरूरी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने वृद्धाश्रम सुखाश्रय एवं प्रशामक गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का किया पड़ताल

वृद्धजनों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी

कलेक्टर के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से अभिभूत हुए वृद्धजन, उप संचालक समाज कल्याण विभाग को व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु जरूरी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

बालोद,:-  04 जून कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिला मुख्यालय बालोद के शिकारी पारा में स्थित वृद्धाश्रम सुखाश्रय एवं गंभीर रूप से बीमार वृद्धजनों के देखरेख स्थल प्रशामक गृह का निरीक्षण कर वहाँ के व्यवस्थाओं का पड़ताल किया।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सुखाश्रय एवं प्रशामक गृह में निवासरत् वृद्धजनों से बातचीत कर वहाँ उन्हें मिलने वाली भोजन, नाश्ता, पेयजल, इलाज, साफ-सफाई एवं उनके लिए मनोरंजन की व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने वृद्धजनों के साथ खाट में बैठकर बातचीत की और उनका कुशलक्षेम पूछा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सुखाश्रय एवं प्रशामक गृह में निवासरत वृद्धजनों को फल, बिस्किट आदि खाद्य सामग्री भी प्रदान की।

कलेक्टर ने पारिवारिक सदस्य की भाँति पूरी आत्मीयता एवं अपनापन से वृद्धजनों का हालचाल पूछा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से सुखाश्रय एवं प्रशामक गृह में निवासरत सभी वृद्धजन अभिभूत होकर आत्मीयता का अनुभव कर रहे थे। कलेक्टर के व्यवहार से प्रभावित होकर सुखाश्रय में निवासरत वृद्ध महिला श्रीमती सुखबती बाई ने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को गले लगा लिया।

इस दौरान कलेक्टर ने सुखाश्रय एवं प्रशामक गृह में वृद्धजनों के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा यहाँ की व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने हेतु त्वरित कार्रवाई करने हेतु समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को निर्देश भी दिए। श्रीमती मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को वृद्धजनों को ’श्री रामलला दर्शन’ योजना के अंतर्गत तीर्थ यात्रा कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की बात भी कही।
इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सुखाश्रय में पहुँचकर वृद्धजनों से आज उन्हें प्रदान किए गए भोजन, नाश्ता आदि के संबंध में पूछताछ करते हुए भोजन एवं नाश्ते के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने सुखाश्रय वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के शयन कक्ष, भोजनालय, शौचालय आदि का निरीक्षण कर यहाँ जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। कलेक्टर ने रसोई कक्ष में पहुँचकर वहाँ रखे खाद्य सामग्रियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने तथा शौचालय एवं स्नानागर का नियमित रूप से समुचित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा प्रशामक गृह में पहुँचकर बीमार वृद्धजनों से बातचीत की और उन्हें मिलने वाली इलाज आदि सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक एवं प्रशामक गृह के प्रभारी को वृद्धजनों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा इलाज आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को जिले में संचालित वृद्धाश्रम, प्रशामक गृह आदि को एक ही परिसर में संचालित करने हेतु एक सर्वसुविधा युक्त कम्पोजिट भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। जिससे कि जिले में निवासरत वृद्धजनों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ उन्हें अनुकूल परिवेश एवं वातावरण भी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इससे वृद्धजनों के आवश्यकता के अनुरूप सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण भी हो सकेगा। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

–00–

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!