भाजपा प्रदेश महामंत्री बने जिले कद्दावर नेता यशवंत जैन, 35 सालों से भाजपा में सक्रिय होने के साथ ही कई महत्वपूर्ण पदों पर निभा चुके जिम्मेदारी, घोषणा के बाद बधाई देने वालों का लगा तांता

बालोद।:- भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को की गई है। जिसमें बालोद जिले के वरिष्ठ और गद्दावर नेता यशवंत जैन को भाजपा ने प्रदेश महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी है। बालोद निवासी यशवंत जैन पिछले 35 सालों से पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं।

बुधवार को जैसे प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में महामंत्री के पद के लिए यशवंत जैन का नाम सामने आया उसके बाद से ही यशवंत जैन के निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
बालोद जिले के गांव और शहर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता फूल माला, गुलदस्ता और मिठाई लेकर उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई देते नजर आए। ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

बता दें कि यशवंत जैन छात्र जीवन से भाजपा में सक्रिय हैं और उसी दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। छात्र जीवन से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की।

यशवंत जैन इससे पहले भी भाजपा में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष सहित कई बड़ी जिममेदारियां संभाल चुके हैं। यशवंत अनेक विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कई सीटों के प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।

आज प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद यशवंत जैन ने कहा कि, पार्टी समय- समय पर जो जिम्मेदारी मुझे देती है, उसे पूरी निष्ठा से निभाना ही मेरा कर्त्तव्य है। अब महामंत्री पद की जिम्मेदार पार्टी नेतृत्व ने मुझे सौंपा है तो इस पद पर भी मैं तन, मन से काम करूंगा।




