Friday, March 6, 2026

जिले में 12वीं और 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने बेहतर कार्ययोजना के साथ कार्य करेंः कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा कलेक्टर  श्रीमती मिश्रा ने शिक्षा विभाग की बैठक लेकर परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए बेहतर कार्ययोजना पर दिया जोर जिले के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने हेतु विद्यार्थियों के लिए मेंटर नियुक्त कर इसकी सतत माॅनिटरिंग करने के दिए निर्देश

 

जिले में 12वीं और 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने बेहतर कार्ययोजना के साथ कार्य करेंः कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा

कलेक्टर  श्रीमती मिश्रा ने शिक्षा विभाग की बैठक लेकर परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए बेहतर कार्ययोजना पर दिया जोर

जिले के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने हेतु विद्यार्थियों के लिए मेंटर नियुक्त कर इसकी सतत माॅनिटरिंग करने के दिए निर्देश

बालोद, 23 जुलाई 2025
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार लाना है, इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्राचार्यों को बेहतर कार्ययोजना के साथ कार्य करना है।

यह कार्य शिक्षा के क्षेत्र में जिले के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। श्रीमती मिश्रा ने जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने हेतु विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने हेतु विद्यार्थियों के लिए मेंटर नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को विद्यार्थियों के लिए मेंटर की नियुक्ति दो स्तर पर करने को कहा।

इसके अंतर्गत उन्होंने प्राविण्य सूची में स्थान बनाने हेतु संभावित बच्चों के लिए मेंटर की जवाबदारी प्राचार्यों को एवं 50 प्रतिशत से कम अंक के संभावित कमजोर बच्चों के लिए शाला के व्याख्यताओं को मेंटर की जवाबदारी देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने हेतु नियुक्त किए गए सभी मेंटर एवं अधिकारियों के माध्यम से इन चिन्हित बच्चों का सतत माॅनिटरिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की एक विस्तृत और महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में बेहतर सुधार हेतु विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बैठक के दौरान स्कूलवार एक-एक प्राचार्य से उनकेे स्कूलों के पिछले परीक्षा परिणामों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्राचार्यों से उनकी स्कूलों की शैक्षणिक स्थिति, छात्रों की तैयारी, और मौजूदा चुनौतियों के बारे में गहन चर्चा की। श्रीमती मिश्रा ने जोर देकर कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए केवल सैद्धांतिक प्रयास ही काफी नहीं हैं, बल्कि व्यावहारिक और प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करना आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे अपने स्कूलों में एक ठोस रणनीति तैयार करें, जिसमें छात्रों के लिए नियमित मूल्यांकन, कम अंक लाने वाले छात्रों के लिए विशेष उपचारात्मक कक्षाएं, और शिक्षकों का विद्यार्थियों से बेहतर बातचीत शामिल हों।
कलेक्टर ने यह भी सुझाव दिया कि स्कूलों में नवाचारों को बढ़ावा दिया जाए, जैसे कि डिजिटल शिक्षण साधनों का उपयोग, वीडियो आधारित शिक्षा, विद्यार्थियों के लिए मंेटोर और पेरेंट-टीचर मीटिंग्स को और प्रभावी बनाना। उन्होंने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करने और उसकी मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही, उन्होंने प्राचार्यों से अपने शिक्षकों के साथ मिलकर छात्रों में आत्मविश्वास और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के शैक्षणिक परिणामों में सुधार से न केवल छात्रों का भविष्य बेहतर होगा, बल्कि बालोद जिला राज्य स्तर पर एक मॉडल जिला के रूप में उभर सकता है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन इस दिशा में हर संभव सहायता प्रदान करेगा, जिसमें संसाधनों की उपलब्धता और विशेषज्ञों की मदद शामिल है। प्राचार्यों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए अपने-अपने स्कूलों में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने का वचन दिया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी सी मरकले सहित समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!