जीएसटी दरो में बदलाव का स्वागत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जायसवाल ने कहा कि खरीदी क्षमता बढ़ेगी, देश विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ेगा
जीएसटी दर में कमी से जनता की जेब में पैसा जाएगा :- देवेन्द्र जायसवाल पूर्व पिछडा वर्ग आयोग सदस्य भाजपा

डौंडीलोहारा :- जीएसटी दरों में बदलाव का स्वागत करते हुए स्थानीय भाजपा नेता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र जायसवाल ने कहा कि जीएसटी दर में कमी से जनता की जेब में पैसा जाएगा तथा देश की जनता की खरीदी क्षमता बढ़ेगी, जिसके कारण देश विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पिछड़ावर्ग आयोग के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र जायसवाल ने बालोद अंचल की खबर से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में ऐतिसाहसिक फैसले लेने की क्षमता जिसके कारण ही उनके नेतृत्व में ही भारत विकसित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को 2047 में विकसित भारत बनाना चाहते हैं।
जीएसटी में जो भी बदलाव किए गए हैं, वो विकासशील अर्थव्यवस्था से विकसित अर्थव्यवस्था की दिशा में ले जाने वाला बड़ा कदम है। इसमें संदेह नहीं है कि बड़े फैसले लेने की क्षमता नरेंद्र मोदी के अलावा किसी और में नहीं है।
भाजपा के पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे देवेंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े रिफार्म के लिए जाने जाते हैं। आज हम जीएसटी की चर्चा कर रहे हैं, कुछ समय पहले उन्होंने इसी तरह से आयकर के मामले में किया था।
जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के एजेंडे चुनावी और राजनीतिक एजेंडे से बड़े होते हैं। वे राष्ट्र हित में बड़े-बड़े फैसले लेने की ताकत रखते हैं। कोई भी फैसला होता है तो उसमें टैक्स का बैस बढ़ता है। यानी टैक्स देने वाले बढ़ते हैं। जैसे-जैसे टैक्स बढ़ता है तो टैक्स को कम भी करते हैं। टैक्स का पैसा या तो सरकार की जेब में जाता है या फिर जनता की जेब में जाता है। सरकार अब अपने जेब में न लेकर जीएसटी में बदलाव करके जनता की जेब में पैसा डाल रही है। जनता की जेब में पैसा जाने से उनकी खरीदी करने की क्षमता बढ़ती है।
पूर्व पिछड़ावर्ग आयोग के सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ने कहा कि कोई भी टैक्स देने वाला कंफर्ट जोन में होना चाहिए, यह तय करना सबकी जिम्मेदारी है।
सरकार ने अपने अधिकारियों को कहा है कि अगर किसी के टैक्स देने में दस-बीस प्रतिशत की कमी भी है तो ऐसे केस को देखो ही मत। लेकिन जो लोग सैकड़ों फर्जी फर्म बनाकर काम करते हैं, सरकार के करोड़ों रुपए संगठित अपराध करके लूटने का काम करते हैं, उनको किसी भी हाल में छोड़ना नहीं है।
जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इसके लिए जो लक्ष्य तय किया उससे तय है कि भारत 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। राज्य भी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार और सभी प्रयास कर रहे हैं ।




