Wednesday, March 4, 2026

जिले के ग्राम पीपरछेड़ी स्थित शा.उ. मा. विद्यालय परिसर में  छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, के उपाध्यक्ष ललित चन्र्दकार एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, की उपस्थिति में  भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

जिले के ग्राम पीपरछेड़ी स्थित शा.उ. मा. विद्यालय परिसर में  छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, के उपाध्यक्ष ललित चन्र्दकार एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, की उपस्थिति में  भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

बालोद :-  जिले के ग्राम पीपरछेड़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण के भूमिपूजन एवं डोम शेड लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)  ललित चंद्राकर उपस्थित रहे।

विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान ₹1 करोड़ 21 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया। साथ ही डोम शेड का लोकार्पण भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।यह कदम ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  ललित चंद्राकर  ने संबोधन में घोषणा की कि—“विद्यालय परिसर में मंच का निर्माण किया जाएगा।”साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि—
“आने वाले दिनों में ग्राम पीपरछेड़ी के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।”

मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्राम पीपरछेड़ी के लिए शिक्षा एवं विकास के नए युग की शुरुआत है आने वाले समय में इस स्कूल के विकाश के लिए जो भी राशि की जरूरत होगी उसे पूरा करेंगे

विशिष्ट जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

भाजपा प्रदेश महामंत्री  यशवंत जैन भाजपा जिलाध्यक्ष बालोद  चेमन देशमुख जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष  तोमन साहू पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बालोद राकेश यादव भाजपा महामंत्री बालोद  राकेश यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सारस्वती टेमरिया जनपद सदस्य श्रीमती हुलसी साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष करहीभदर धर्मेंद्र साहू सरपंच संघ अध्यक्ष बालोद  कृष्णा राम साहू श्रवण ठाकुर, सरपंच कृष्णा साहू, प्रभारी प्राचार्य एम.एल. सार्वा, असवन बारले, दयानंद साहू, नरेंद्र सिन्हा, चंद्रकुमार गांधी, भंवरलाल भूतड़ा, सरपंच गण जालम पड़ौदी , दिनेश साहू, प्रदीप साहू, मनीष गांधी सहित अनेक ग्रामीणजन, छात्र–छात्राएँ एवं शिक्षकगण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!