मुख्यमंत्री साय से मिले भाजपा दिग्गज नेता राकेश यादव, चिकित्सा, कृषि ,DED – BED महाविद्यालय और खेल स्टेडियम की रखी मांग

बालोद :– प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही चहुमुखी विकास हो रहा है।
एक ओर जहां भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखते हुए विकास कर नए आयाम गढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ बालोद जिले के भाजपा संगठन के दिग्गज नेताओं के सहयोग से बालोद जिला भी विकास से अछूता नहीं है।
बालोद जिले के भाजपा के वरिष्ठ और कद्दावर नेता राकेश यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। जहां उन्होंने सीएम को पत्र सौंपकर जिले में महाविद्यालय और खेल स्टेडियम खोलने की मांग की।

भाजपा नेता राकेश यादव ने पत्र के माध्यम से कहा कि बालोद जिले के समग्र विकास हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य कृषि एवं खेल अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है।

जिसके लिए चिकित्सा महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, DED-BED महाविद्यालय के अलावा शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम खोलने की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल्द ही सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।




