Wednesday, March 4, 2026

सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा में यूरिया तथा एस.एस.पी. उर्वरक का किसानों द्वारा किया जा रहा है लगातार उठाव

सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा में यूरिया तथा एस.एस.पी. उर्वरक का किसानों द्वारा किया जा रहा है लगातार उठाव


बालोद, :- 29 जुलाई कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा में यूरिया तथा एस.एस.पी. उर्वरक का किसानों द्वारा लगातार उठाव किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विगत दिनों कुसुमकसा के समीप किसानो ने सहकारी समिति में यूरिया का पर्याप्त भण्डारण नही होने की शिकायत जिला विपणन अधिकारी से की थी।

जहाँ जिला विपणन अधिकारी द्वारा किसानों से चर्चा कर उन्हें समिति में पर्याप्त यूरिया एसएसपी उर्वरक के भण्डारण का आश्वासन दिया गया था। उप संचालक ने बताया कि आज 29 जुलाई की स्थिति में सेवा सहकारी समिति, कुसुमकसा में यूरिया 126 मी.टन, एस.एस. पी. 40.55 मी.टन तथा एम.ओ.पी. 25.85 मी.टन उर्वरक उपलब्ध है। सहकारी समिति में उर्वरक उपलब्ध होते ही कृषको द्वारा लगातार उर्वरकों का उठाव किया जा रहा है। जिला बालोद में खरीफ वर्ष 2025 हेतु उर्वरकों का सहकारी क्षेत्र में 57821 मी.टन का लक्ष्य है, जिसके विरूद्ध 38761 मी.टन. का भण्डारण तथा 35504 मी.टन का उठाव किया जा चुका है।

इसी तरह निजी क्षेत्र में 19486 मी.टन का लक्ष्य था, जिसके विरूद्ध 15735 मी.टन का भण्डारण किया जा चुका है एवं 14596 मी.टन का उठाव किया जा चुका है। वर्तमान स्थिति में सहकारी क्षेत्र में 3257 मी.टन तथा निजी में 1138 मी. टन उर्वरक उपलब्ध है। जिले में लगातार उर्वरक भण्डारण एवं वितरण का कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!