विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने बस्तर जा रहे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगमन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने आत्मीय स्वागत में रहे मौजूद

रायपुर :- विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने जगदलपुर जा रहे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया।इस पल पर छ ग प्रदेश के भाजपा महामंत्री यशवंत जैन भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

यशवन्त जैन ने कहा कि अमित शाह के कुशल नेतृत्व में देश आज सुरक्षा, सुशासन और सर्वांगीण विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। सहकारिता के क्षेत्र में आपके दूरदर्शी मार्गदर्शन ने गाँव–गाँव में नई ऊर्जा और संभावनाएँ जगाई है।
आने वाले वर्ष के अंतिम तीसरे माह तक एवं 31 मार्च तक 2026 तक नक्सल वाद से बस्तर मुक्त हो जायेगा ।जिससे बस्तर में नई विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।
आगे प्रदेश महामंत्री जैन ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्या विष्णु देव साय के ट्रिपल इंजन की सरकार में हर वर्ग खुश हाल है छ ग विकासशील राज्य नाम से ही नही बल्कि विश्व मे तेजी से प्रगति शील राज्य के रूप में आज जाना जाने लगा है।
जिससे बस्तर को पूरे भारत ही नही अपितु पूरे विश्व मे एक सुनहरे अक्षरों में लेख विद्यमान होगा।
माननीय अमित शाह का लगातार आने से एक राजनितिक कसौट के रूप में भी देखा जाने लगा है।




