Monday, March 2, 2026

जैन श्रीसंघ अध्यक्ष के नेतृत्त्व में समाज के लोगो ने नवपदस्थ कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात,,,,जिले के विकास एवं अन्य विषयों पर हुई चर्चा

 

जैन श्रीसंघ अध्यक्ष के नेतृत्त्व में समाज के लोगो ने नवपदस्थ कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात,,,,जिले के विकास एवं अन्य विषयों पर हुई चर्चा

बालोद :-  बालोद जिले में नए कलक्टर के रूप में श्रीमती दिव्या मिश्रा के पदभार ग्रहण करने के पश्चात जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला के साथ समाज के अन्य पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की इस दौरान नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए चर्चा के दौरान कहा कि जैन समुदाय सेवाभावी कार्यो में एक अग्रणी समाज है शासन प्रशासन के कार्यो में सभी की भागीदारी होने से ही कोई भी कार्य सफल होता है इसके लिए जिले में निवासरत सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा रहेगी बालोद जिला वैसे तो खनिज वन जल संपदा से भरा पड़ा है यहां जरूरत के हिसाब से शासन से मांग कर आगे विकास कार्यो की रूपरेखा बनाकर सभी के सामूहिक प्रयास से इस जिले को विकसित किया जाएगा यहां पर्यटन की अपार संभावना है उस पर भी विशेष कार्य करने की जरूरत है लोगो को शासन प्रशासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके यही हमारी प्राथमिकता है वहीं जैन युवा शक्ति के शुभम नाहटा ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर शहर के मुख्य जगहों कालोनियों में पशुओ के लिए कोठना रखने एवं पक्षियों के लिए घर घर मिट्टी के पात्र वितरण करने की योजना को बताया जिस पर जिलाधीश ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए जैन युवा शक्ति के जीवदया कार्यक्रम की सराहना की भेंट मुलाकात के इस अवसर पर जैन श्रीसंघ के सचिव मांगीलाल जैन मुकेश भंसाली प्रदीप चोरडिया रतनलाल नाहटा विनोद श्रीश्रीमाल लक्की लोढा शुभम नाहटा विकास रतनबोहरा शुभम श्रीश्रीमाल आदि उपस्थित थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!