जिले के सामूहिक जल प्रदाय योजना से रेड जोन वाले गुरुर ब्लॉक मे कनेरी जल प्रदाय योजना अंतर्गत अब 27 गांवों में सामूहिक जल प्रदाय योजना के तहत पानी की जायेगी सप्लाई

बालोद :- सामूहिक जल प्रदाय योजना से रेड जोन वाले गुरुर ब्लॉक मे कनेरी जल प्रदाय योजना अंतर्गत अब 27 गांवों में सामूहिक जल प्रदाय योजना के तहत पानी की सप्लाई की जाएगी। इस योजना के तहत निर्माण कार्य युद्ध स्तर प किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत बालोद के तांदुला जलाशय से पानी चिटोद तक पाइपलाइन के सहारे पहुंचेगी।

पाइपलाइन बिछाने का काम भी जारी है। वहीं ग्राम धनोरा में फिल्टर प्लांट बनाया जा रहा है। हालाकि पीएचई विभाग के ईई ने तीन महीने में सामूहिक जल प्रदाय योजना का काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है
जिले की यह सबसे बड़ी योजना है सामूहिक जल प्रदाय योजना

सामूहिक जल प्रदाय योजना अंतर्गत यह जिले की यह सबसे बड़ी योजना है। गुरुर विकासखंड के अंतर्गत कुल 27 गांवों में पानी की सप्लाई करेंगे। इस योजना को कनेरी समूह जल प्रदाय योजना का नाम दिया गया है। इस योजना के तहत गुरुर विकासखंड के 27 गांवों में 27 पानी टंकी व लगभग 8 हजार घरों में नल कनेक्शन दिया जाएगा। योजना के लिए लगभग 42 करोड़ 21 लाख रुपए खर्च होंगे। तांदुला जलाशय से जहां बालोद जलावर्धन योजना के तहत संपवेल बनाए गए हैं। वहां से बालोद से लगभग 40 किमी दूर ग्राम चिटोद तक कुल 60 किमी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस योजना में इन 27 गांव अकलवारा, तारी, सरबदा, दर्रा, धनोरा, मिरीटोला, चितौद, आनंदपुर, उसरवारा, छेड़िया, बगदई, अर्जुनी, चिरचारी, सोरर, धोबनपुरी, कोलिहामार, बोहाराडीह, कुलिया, कनेरी, कुम्हारखान, बोरतरा, भरदा, भेजामैदानी व गुरुर नगर पंचायत भी शामिल है। साल के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद है। पीएचई बालोद के ईई सुक्रांत सागर वर्मा ने कहा कि गुरुर विकासखंड में कनेरी जल प्रदाय योजना अंतर्गत 27 गांवों में पानी की सप्लाई तांदुला से की जाएगी। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।यह योजना तीन महीने के अंदर पूरा हो जाएगा।




