कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में जिले में मनरेगा श्रमिकों का प्रोजेक्ट उन्नति के तहत 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रारंभ

बालोद, :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में जिले में मनरेगा श्रमिकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत प्रोजेक्ट उन्नति के तहत मनरेगा में 60 दिवस का कार्य पूर्ण कर चुके मजदूरों के लिए राजमिस्त्री (मेसन) प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्राम पंचायत सोरर (गुरूर) में किया गया है।
उक्त प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मनरेगा श्रमिकों को तकनीकी क्षमता प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी बनाना और निर्माण कार्यों में कुशल मानव संसाधन तैयार करना है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को पीएम आवास एवं मनरेगा कार्यों के अंतर्गत बनने वाले आवासों और संरचनाओं के निर्माण में प्रयोग होने वाली तकनीकें जैसे ईंट जोड़ाई, सीमेंट-रेत मिश्रण का अनुपात, प्लास्टरिंग, लेवलिंग और निर्माण से जुड़ी सुरक्षा विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षक श्रमिकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ने बताया कि प्रोजेक्ट उन्नति से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और आने वाले समय में स्थानीय निर्माण कार्यों के लिए कुशल श्रमिकों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।
–00–




