भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष गजेन्द्र यादव के निर्देशन में राज्य मुख्य आयुक्त इदरजीत खालसा एवं राज्य सचिव जितेन्द्र साहू जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन के लिए द्वितीय बार संभावित स्थलों का किया गया निरीक्षण

बालोद, :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष गजेन्द्र यादव के निर्देशन में राज्य मुख्य आयुक्त इदरजीत खालसा एवं राज्य सचिव जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन हेतु द्वितीय चरण का निरीक्षण बालोद जिले के संभावित स्थलों — हथोंद एवं दुधली — में किया गया।

निरीक्षण टीम में अशोक देशमुख, हेमन्त देवांगन एवं अमित क्षत्रिय सम्मिलित रहे। टीम ने दोनों स्थलों का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया तथा दुधली को राष्ट्रीय जंबूरी के आयोजन हेतु अधिक उपयुक्त माना। दुधली स्थल के समीप जंगल एवं गोदली जलाशय जैसी प्राकृतिक सुविधाएं एडवेंचर गतिविधियों के लिए अनुकूल बताई गईं।
हालांकि, स्थल का अंतिम चयन माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री एवं राज्य अध्यक्ष गजेन्द्र यादव द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला संघ बालोद से प्रमुख रूप से —
जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, जिला सहायक आयुक्त नवीन यादव, श्री हिमांशु मिश्रा, श्रीमती मोहिनी यादव, जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती दुर्गेश नंदिनी यादव, जिला सचिव के. एल. गजेन्द्र, संयुक्त सचिव श्रीमती मधुमाला कौशल, जिला कोषाध्यक्ष सत्यवान पिपरिया, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) नेम सिंह साहू, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री भुवन सिंहा, गाइड प्रतिनिधि श्रीमती सीमा साहू, विकासखण्ड सचिव सेवा राम प्रेमन, संयुक्त सचिव श्रीमती लिली पुष्पा एक्का, एवं मीडिया प्रभारी मिलन सिंहा, श्रीमती कमला वर्मा, श्रीमती योगिता राजपूत, वाई. पी. गांगुली, रोहित कुमार देशमुख एवं विवेक धुर्वे उपस्थित रहे।

राज्य मुख्य आयुक्त एवं राज्य सचिव के साथ निरीक्षण टीम ने बालोद जिले के विभिन्न स्थलों का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए। अधिकारियों ने बालोद जिले की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक संसाधन एवं सुविधाओं की सराहना की तथा जिले में स्काउट-गाइड संगठन की सक्रियता और प्रगति पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की।




