हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुण्डरदेही में तिरंगा रैली का आयोजन
स्कूूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिका, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हुए शामिल

बालोद :- देश की आजादी के 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड मुख्यालय में तिरंगा रैली किया गया।

जिसकी शुरुआत में पुलिस थाना गुण्डरदेही के सामने स्कूल व कॉलेज की छात्र-छात्राएं, स्वच्छता दीदियां, शिक्षक शिक्षिका, जनप्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों सहित लगभग 1000 की संख्या में लोग एकत्रित हुए।
जिसके बाद हाथ में सभी झंडा थाम कर थाना गुण्डरदेही के सामने से धमतरी चौंक होते हुए बस स्टैंड पहुंचे और फिर वापस बैडमिंटन हॉल ग्राउंड गुण्डरदेही पहुंचे। इस दौरान यात्रा के सामने देशभक्ति गीत चलता रहा और लोगों ने राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारे भी लगाए।

जिससे पूरा इलाका तिरंगा और देश भक्तिमय हो गया।
आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य क्रांति, पूर्व जिला पंचायत सभापति पुष्पेंद्र चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष युवराज मार्कण्डेय, कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष अश्विनी यादव, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा, एसडीओपी राजेश बागड़े, तहसीलदार कोमल ध्रुव, जनपद प्रभारी सीईओ महेंद्र जांगड़े, बीओ नवीन यादव, नगर पंचायत किरण पटेल, जनपद सदस्य और पार्षदों सहित गणमान्य और आम नागरिक मौजूद रहे।




