जिला मुख्यालय के बूढ़ापारा पाररास राजनांदगांव मार्ग में रेलवे द्वारा करोड़ों खर्च कर बनाए गए अंडरब्रिज में पानी भरने की समस्या नही हुई दूर जगह जगह गड्डो से मंडरा रहा खतरा वही आमजन रहवासियो को आने जाने में हो रही परेशानी

बालोद :- जिला मुख्यालय के बूढ़ापारा पाररास राजनांदगांव मार्ग में रेलवे द्वारा करोड़ों खर्च कर बनाए गए अंडरब्रिज में पानी भरने की समस्या दूर नहीं हुई है। अंडर ब्रिज में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे होने और पानी भरने से आम लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं और दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। जहां-जहां भी पहले सीपेज हो रहा था, वहां चार बार सुधार किया जा चूका। लेकिन यह मरम्मत और अस्थाई सुधार समस्या का स्थाई हल नहीं निकाल पाया।समस्या जस की तस बनी हुई हैं।उक्त अंडरब्रिज में तरह तरह के उपाय किए जा चुके हैं लेकिन पानी का रिसना बंद नही हुआ हैं।
अंडरग्राउंड सीपेज से अंडरब्रिज तक पहुंच रहा है पानी
बूढ़ापारा पाररास अंडरब्रिज में आसपास के नहर, तालाब और खेतों का पानी सीपेज होकर भरता है। जिसे रोकने के लिए रेलवे द्वारा नाली का भी निर्माण किया गया है। लेकिन यह नाली भी सीपेज नहीं रोक पा रही है। अभी गोंदली डैम से नहर में पानी छोड़ा गया है। शहर के तालाबों में पानी भरा जा रहा है। लेकिन यही पानी अंडरग्राउंड सीपेज से अंडरब्रिज तक पहुंच रहा है। कई नए जगहों से भी पानी निकल रहा। धीरे-धीरे पानी गड्ढे में बढ़ता जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है। बिना गेट वाले क्रॉसिंग को बंद करने बनाया गया है ब्रिज, पुराने रास्ते हो गए बंद रेलवे का मकसद था कि जहां-जहां भी रेलवे क्रॉसिंग पर गेट नहीं है। लेकिन उस रास्ते से लोगों का आना-जाना बहुत होता है। वहां दुर्घटना रोकने के इरादे से अंडरब्रिज का निर्माण किया। ब्रिज बनने के बाद पुराने बिना गेट वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। ताकि लोग इधर से आए ही ना और ब्रिज का इस्तेमाल करें। लेकिन पाररास में बने इस ब्रिज में लगातार पानी भरने की समस्या से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। पुराने रास्ते बंद होने से विकल्प नहीं मिल रहा है। गंदे पानी से भरे ब्रिज को पार करना राहगीरों की मजबूरी बनी हुई है।चार बार मरम्मत के बाद फिर हो रहा सीपेज, नाली भी बनाई तो नहीं आई काम पाताल सोख्ता का निर्माण अधूरा, गंदे पानी से होकर जाना लोगों की मजबूरी है।
अंडरब्रिज लोगो के लिए बन गया है परेशानी का सबब
वार्ड पार्षद कसमुद्दीन कुरैशी ने बताया कि अंडर ब्रिज में गंदे पानी की भराव होने से लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।लोग किसी भी तरह गंदे पानी से होकर आवाजाही कर रहे हैं लेकिन अब तक रेलवे प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नही की गई हैं जिसके कारण अंडरब्रिज लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया हैं । उन्होंने बताया कि उक्त समस्या के संबंध में रायपुर के डीआरएम से फोन पर बात हुई है।उन्होंने समस्या का समाधान करने की बाते कही है।




