Friday, March 6, 2026

जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी मुक्ति, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन और जिले के लोकप्रिय जनसेवक भाजपा नेता राकेश यादव सहित ग्रामीणों ने की डिप्टी सीएम से मुलाकात, मिला आश्वासन

 

जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी मुक्ति, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन और जिले के लोकप्रिय जनसेवक भाजपा नेता राकेश यादव सहित ग्रामीणों ने की डिप्टी सीएम से मुलाकात, मिला आश्वासन

बालोद :- घुमका जुझारा नदी से जुंगेरा चौक तक की जर्जर और अधूरी सड़क से त्रस्त ग्रामीणों को अब राहत की उम्मीद जगी है। पिछले पांच वर्षों से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल राजधानी रायपुर पहुंचा और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर सड़क निर्माण की मांग रखी।

यह प्रतिनिधिमंडल प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन और वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री से मिला। उन्होंने ग्रामीणों की परेशानियों को विस्तार से बताया और ग्राम पंचायत कोहंगाटोला की सरपंच कुमारी देवकी ठाकुर द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा।

चार किलोमीटर की अधूरी सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

ज्ञापन के अनुसार, जुंगेरा चौक से अर्जुन्दा तक मुख्य सड़क का निर्माण स्वीकृत हुआ था, परंतु काम अर्जुन्दा से घुमका तक ही सीमित रह गया। घुमका जुझारा नदी से जुंगेरा चौक तक करीब चार किलोमीटर लंबा हिस्सा आज भी अधूरा पड़ा है। यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्डों ने सड़क को खतरनाक बना दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे सड़क तालाब जैसी हो जाती है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोज़ अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क घुमका, कोहंगाटोला, जुंगेरा सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ती है और क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है। आगरे निर्माण की लत्जह से न सिर्फजाती है। अधूरे निर्माण की वजह से न सिर्फ यातायात बाधित हुआ है, बल्कि विकास कार्य भी थम गए हैं।

भाजपा नेताओं की पहल से जगी उम्मीद

ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन और वरिष्ठ नेता राकेश यादव ने तुरंत पहल की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात का समय तय कर ग्रामीण प्रतिनिधियों को रायपुर लेकर पहुंचे।
प्रतिनिधिमंडल में सरपंच कुमारी देवकी ठाकुर, पंचगण लता देवांगन, सरोज यादव, राधिका साहू, तथा ग्रामीण नरेंद्र सिन्हा, युगलकिशोर सिन्हा, नकुल देवांगन और राजेंद्र देवलाल सिन्हा शामिल थे।ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि सड़क स्वीकृत हुए पांच साल बीत चुके हैं, पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे लोगों को स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है।

उपमुख्यमंत्री का आश्वासन, ग्रामीणों में जगी नई उम्मीद

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि सड़क निर्माण में हो रही देरी का कारण जल्द पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण सड़क को प्राथमिकता में लिया जाएगा।मुलाकात के बाद ग्रामीणों के चेहरों पर राहत झलक रही थी। लंबे समय से प्रशासनिक उपेक्षा झेल रहे लोगों को अब उम्मीद है कि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा और उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा।बालोद जिले के ग्रामीणों की यह पहल न केवल प्रशासन को उनकी पीड़ा से अवगत कराने का उदाहरण है, बल्कि यह दिखाता है कि जब स्थानीय नेतृत्व सक्रिय होता है, तो समस्याओं के समाधान की राह भी खुलने लगती है। भाजपा नेताओं यशवंत जैन और राकेश यादव की पहल तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आश्वासन ने ग्रामीणों के मन में एक नई उम्मीद जगा दी है।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!