Wednesday, March 4, 2026

जनदर्शन में दिव्यांग चनेश्वर की समस्या का हुआ त्वरित समाधान, बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने बदली तकदीर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान कर दी शुभकामनाएं

जनदर्शन में दिव्यांग चनेश्वर की समस्या का हुआ त्वरित समाधान, बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने बदली तकदीर
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान कर दी शुभकामनाएं

बालोद, :- 10 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासन-प्रशासन की त्वरित कार्यशीलता से आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। इसका एक जीवंत उदाहरण आज जनदर्शन में देखने को मिला, जहाॅ नगर पंचायत अर्जुन्दा निवासी श्री चनेश्वर यदु की समस्या का त्वरित समाधान किया गया है।

दोनों पैरों से दिव्यांग चनेश्वर के लिए रोजमर्रा का जीवन एक बड़ी चुनौती था, लेकिन अब उन्हें सरकार की संवेदनशील पहल ने नई उम्मीद और स्वावलंबन का आधार प्रदान किया है। आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन के दौरान चनेश्वर को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की, जो उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन गई है। श्री चनेश्वर यदु लंबे समय से अपनी चल न पाने की समस्या से जूझ रहे थे।

दोनों पैरों से दिव्यांग होने के कारण उन्हें कहीं आने-जाने में असहनीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह स्थिति न केवल उनके दैनिक जीवन को प्रभावित करती थी, बल्कि उनकी आजीविका और सामाजिक भागीदारी को भी सीमित कर रही थी। अपनी इस समस्या से निजात पाने के लिए चनेश्वर ने हिम्मत जुटाई और कलेक्टोरेट बालोद पहुँचकर अपनी व्यथा व्यक्त की। उन्होंने जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की मांग की, ताकि वे स्वतंत्र होकर अपने कार्यों को अंजाम दे सकें।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आमजनों की समस्याओं त्वरित निराकरण हेतु कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम में ही चनेश्वर को उनकी मांग के अनुरूप बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। कलेक्टर ने चनेश्वर को ट्राइसाइकिल सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ट्राइसाइकिल प्राप्त करने के बाद चनेश्वर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, कि वह अपनी इस समस्या के लिए लंबे समय से परेशान था। कहीं आने-जाने में उसेे परिवार और दोस्तों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन आज शासन-प्रशासन के प्रयासों से मुझे यह ट्राइसाइकिल मिली है। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरी जिंदगी को आसान बना दिया है।

–00–

 

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!