बालोद जिले के उभरते सितारे, जमीनी स्तर से जुड़कर पार्टी के लिए समर्पित रहने वाले युवाओं को दी जिम्मेदारी, संगठन होगा मजबूती

बालोद :- भारतीय जनता पार्टी संगठन की नींव को और मजबूती देने के लिए आज युवा मोर्चा का विस्तार किया गया। जिसमें भाजयुमो ने अपना जनाधार बढ़ाने की योजना बनाकर कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया है। बालोद भाजयुमो की नई गठित टीम में कई नए चेहरों को तरजीह दी गई है।
मोर्चा के उपाध्यक्ष के तौर पर ABVP के सौरभ जैन को आगे लाया गया है। वहीं ABVP के आशुतोष कौशिक को मंत्री और अभिन्न यादव को मीडिया प्रभारी के पद पर बैठाया है।
प्रशांत चौरड़िया को सह सोशल मीडिया, राहुल साहू कार्यालय मंत्री, जीत यादव कार्यालय सह मंत्री, टेशंत देशमुख योजना स्वाध्याय और जागेश्वर ढीमर को जिला प्रचार प्रसार की कुर्सी दी गई है।
जिला कार्यसमिति सदस्य के तौर पर रजत जैन, प्रवीण सारडा, विराट राजपूत और फायरब्रांड राहुल सोनी BJYM बालोद शहर के अध्यक्ष बनाये गए है। सभी चेहरे एक दम नए हैं, जिससे पार्टी में नया बदलाव देखने को मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर भाजयुमो के जिले की टीम में ऐसे चेहरों को आगे बढ़ाया गया है, जिनके बारे में शायद ही किसी ने कयास लगाया होगा।
इधर युवा मोर्चा के विस्तार के बाद संगठन के नए उपाध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि भाजपा ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का वह भरसक प्रयास करेगा। साथ ही जमीनी स्तर से जुड़कर हर एक वर्ग को भाजपा सरकार से जोड़ने और पार्टी से जोड़ने का काम करेगा।

सौरव जैन उपाध्यक्ष भाजापा युवामोर्चा
सौरभ जैन ने कहा कि वह शुरू से ही भाजपा संगठन से जुड़कर एबीवीपी छात्र संगठन में रहकर भाजपा के लिए काम किया है। पार्टी के प्रति समर्पण और को देखकर उन्हें उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
जिसके लिए उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया।




